scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

चेहरे पर बर्फ कितनी देर लगाना चाहिए? फेस पर आइस मसाज करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Ice massage on face: गर्मियों में लोग अक्सर चेहरे पर आइस मसाज करते हैं। इससे न सिर्फ चेहरे को ठंडक मिलती है बल्कि, ये सनबर्न की समस्या को भी कम करने में मददगार है। पर आइस मसाज करने के भी कुछ नियम हैं, आइए जानते हैं इस बारे में।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 13:21 IST
चेहरे पर बर्फ कितनी देर लगाना चाहिए  फेस पर आइस मसाज करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Ice massage on face: गर्मियों में आइस मसाज करना स्किन के लिए फायदेमंद है। आइए, जानते हैं आइस मसाज का सही तरीका। (P.C Pexels)
Advertisement

Ice massage on face: गर्मियों में अक्सर स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से चेहरा लाल हो जाता है और फिर सनबर्न की समस्या होने लगती है। इसके अलावा स्किन पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आप आइस मसाज का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। पर ज्यादातर लोगों को फेस पर आइस मसाज करने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। तो, आइए जानते हैं चेहरे पर बर्फ कितनी देर लगाना चाहिए और क्या है इसे लगाने का सही तरीका। जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

Advertisement

चेहरे पर बर्फ कितनी देर लगाना चाहिए-How long should you apply ice on your face

चेहरे पर बर्फ मुश्किल से 2 से 3 मिनट लगाना चाहिए। इसके लिए मुलायम सूती कपड़े में चार या पांच बर्फ के टुकड़े लपटें। फिर एक या दो मिनट के लिए गोलाकार गति में अपने चेहरे की धीरे से मालिश करें। पर इसे लंबे समय तक चेहरे पर न लगाएं क्योंकि इससे आपकी स्किन का नुकसान हो सकता है।

Advertisement

चेहरे पर रोज बर्फ रगड़ना चाहिए-Can I use ice daily on my face?

तो नहीं। आपको हर दिन अपने चेहरे पर बर्फ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो बर्फ लगाना स्किन को और सेंसिटिव बना सकता है। इसी तरह से अगर आपकी स्किन ड्राई है तो बर्फ का इस्तेमाल स्किन को और ड्राई कर सकता है। तो, हफ्ते में से 2 से 3 दिन ही चेहरे पर बर्फ लगाएं।

चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के बाद क्या करें-What to do after applying ice on face

बर्फ को चेहरे पर लगाने के बाद दो से तीन बूंद बादाम का तेल चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा आप स्किन पर एलोवेरा भी लगा सकते हैं। इससे होगा ये है कि आपकी स्किन अंदर से मॉइस्चराइज हो जाएगी। साथ ही बादाम का तेल चेहरे में कोलेजन बूस्टर की तरह काम करेगा और स्किन की चमक बढ़ाने में मददगार होगा। तो इस तरह से चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल आपकी स्किन में अंदर से चमक बढ़ाने और ग्लोइंग पाने में मदद कर सकता है। साथ ही ये स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने, एजिंग से बचाने और स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार है। तो इन तमाम कारणों से आपको स्किन के लिए आइस मसाज करना चाहिए बस करते समय इन बातों का ख्याल रखें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो