scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Happy Holi 2024 Wishes Images, Messages: रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, सदाबहार इन खूबसूरत मैसेज के साथ दें दोस्तों और साथियों को Holi की बधाई

Happy Holi 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: होली आपसी प्रेम, सद्भावना एवं भाईचारे का त्योहार है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shahina Noor
नई दिल्ली | Updated: March 24, 2024 11:16 IST
happy holi 2024 wishes images  messages  रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे  सदाबहार इन खूबसूरत मैसेज के साथ दें दोस्तों और साथियों को holi की बधाई
Happy Holi 2024 Wishes Images, Messages: होली के दिन दिलों के मेल को इन रंगों से धो दें और दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। freepik
Advertisement

Happy Holi 2024 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिंदू धर्म में कई त्योहार मनाए जाते हैं जिनमें से होली को सबसे प्राचीन पर्व माना जाता है। रंगों की इस त्योहार का संबंध भगवान श्री कृष्ण और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद से जुड़ा है। रंगों के इस त्योहार के पीछे धार्मिक मान्यता है कि हिरण्यकश्यपु की एक बहन थी होलिका। होलिका को वरदान था कि अग्नि उसे जला नहीं सकती।

Advertisement

हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका से कहा। होलिका प्रह्लाद को गोद में बैठाकर आग में प्रवेश कर गई, किंतु भगवान विष्णु की कृपा से हवन से तब भी भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तब से होलिका दहन को बड़े स्तर पर मनाया जाता है। होली पर्व के दिन देशभर में गुलाल और अबीर से रंगो की होली खेली जाती है और रंगोत्सव को खुशी के साथ मनाया जाता है। होली के दिन आप भी अपने दोस्तों और साथियों को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत मैसेज के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों,साथियों और परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।

Advertisement

इश्क की होलिया खेलनी छोड़ दी है हमने,
वरना हर चेहरे पे रंग सिर्फ हमारा होता।
Happy Holi 2024

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी ।
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे जिंदगी आपकी यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।

Advertisement

फाल्गुन की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement

लाल हो या पीला, हरा हो या नीला, सुखा हो या गिला,
एक बार रंग लग जाये तो हो जाये रंगीला।
Happy Holi 2024

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो