scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Food tourism: कहीं और नहीं मिलेगा यहां जैसे पेड़े और लस्सी सा स्वाद, आएं तो जरूर चखें ये चीजें!

Food tourism: भारत का ये शहर कृष्ण भक्तों के लिए फेमस है। लेकिन, यहां जाने पर लोग इन चीजों को बिना खाए नहीं लौटते। तो, आइए जानते हैं इस शहर के बारे में जहां जाएं तो बिना इन मिठाइयों को खाए न लौंटें।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 23, 2024 14:50 IST
food tourism  कहीं और नहीं मिलेगा यहां जैसे पेड़े और लस्सी सा स्वाद  आएं तो जरूर चखें ये चीजें
इन मिठाइयों का आपने स्वाद नहीं लिया तो आपने कुछ नहीं खाया। तो जानते हैं कौन सा है ये शहर और यहां जाएं तो क्या खाएं।
Advertisement

Food tourism: भारत अपने अलग-अलग स्वादों के लिए हमेशा से फेमस रहा है। यहां आपको हर शहर का अलग ही स्वाद मिलेगा। कहीं बेहद तीखी चीजें खाने को मिलेंगी तो कहीं मीठी तो कहीं अलग-अलग प्रकार के चावल से बने व्यंजन। आप पूरे भारत में घूम-घूमकर तमाम चीजों का स्वाद ले सकते हैं। तो आज हम जानेंगे इस खास शहर के बारे में जहां की मिठाइयों के आप दीवाने हो जाएंगे। यहां की गलियों में तरह-तरह के मक्खन मलाई से बने व्यंजन मिलते हैं। इसके अलावा यहां दूध से बनने वाले कई प्रकार के पकवान आपको खाने को मिल जाएंगे। तो, आइए जानते हैं इस शहर के बारे में।

Advertisement

इन चीजों के लिए फेमस है मथुरा-Mathura Famous Food

मथुरा और वृंदावन की गलियों में आपको खाने पीने के लिए बहुत कुछ मिल जाएगा। सबसे ज्यादा आपको यहां दूध से बनी ये फ्रेश मिठाइयां खाने को मिल जाएंगी। साथ ही इन गलियों में आपको नमकीन और तीखी चीजें भी खाने को मिल जाएंगी। जैसे

Advertisement

लस्सी

लस्सी यहां कि एक पारंपरिक ड्रिंक है जो मथुरा की संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा है। यह दही को पानी और चीनी के साथ मिलाकर बनाया जाता है और अक्सर इसमें इलायची या केसर का स्वाद दिया जाता है। फिर इसे ताजा मलाई से सजाकर आप पी सकते हैं।

रबड़ी

रबड़ी मथुरा में पसंद की जाने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो अपनी मलाईदार और समृद्ध बनावट के लिए जानी जाती है। इसे दूध को धीमी आंच पर कई घंटों तक उबालकर बनाया जाता है जब तक कि यह गाढ़ी और मलाईदार न हो जाए। दूध को लगातार हिलाया जाता है और बर्तन के किनारों से खुरच कर निकाला जाता है, जिससे क्रीम की परतें बन जाती हैं जिन्हें फिर दूध में मिला दिया जाता है। इसमें इलायची और केसर के साथ कई प्रकार के मेवे भी मिले होते हैं।

Advertisement

मथुरा के पेड़े

मथुरा के पेड़ों का स्वाद आपको दुनिया में कहीं भी नहीं मिलेगा। दरअसल, यहां पेड़ा बनाने की अपनी ही अलग रेसिपी है। कम चीनी, पूरी तरह से पका हुआ दूध और बस इलायची का स्वाद। ये तमाम चीजें मुंह में जाते ही पिघलने लगती हैं। इसलिए जब भी कोई मथुरा जाता है बिना यहां के पेड़ों को खाए नहीं लौट पाता है।

Advertisement

आलू कचौरी

आलू कचौरी मथुरा का एक प्रिय स्ट्रीट फूड है। इसमें एक कुरकुरा, मसालेदार और तीखे आलू के मिश्रण से बना होता है। इसमें आपको आम तौर पर जीरा, धनिया, गरम मसाला और अमचूर जैसे मसालों का मिश्रण मिलेगा। तो, मथुरा जाएं तो इन चीजों का स्वाद लिए बिना न लौटें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो