होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Food tourism: भारत का ये शहर अपने खाने के लिए मशहूर है, गली-गली घूमकर लोग लेते हैं इन चीजों का स्वाद!

food tourism in banaras in hindi: अगर आप खाने के शौकीन हैं और आप तरह-तरह की चीजों को खाना पसंद करते हैं तो आपको बनारस जाना चाहिए। यहां आपको हर प्रकार का जायका मिलेगा।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 08, 2024 14:44 IST
food tourism in banaras in hindi: खाने-पीने के शौकीन लोगों को बनारस की गलियों में घूमकर इन चीजों को जरूर खाना चाहिए। (P.C. Facebook)
Advertisement

Food tourism in banaras in hindi: भारत में दुनियाभर से लोग सिर्फ कुछ जगहों पर घूमने ही नहीं आते बल्कि, खाना खाने भी आते हैं। भले ही आपको यकीन न हो रहा हो लेकिन दुनियाभर के लोग भारतीय खाने के दीवाने हैं। जैसे कि लोग बनारस आते हैं तो यहां घूम-घूमकर इनकी गलियों में तरह-तरह की चीजों का स्वाद लेते हैं। दरअसल, भारत का ये शहर अपने जायके के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। इस शहर की गलियों में आपको हर प्रकार का खाना मिल जाएगा। जैसे मीठे के कई प्रकार, चाट-पकौड़ी तो पूरी और कचौड़ी अलग-अलग सब्जियों के साथ। यहां के खाने की खास बात ये है कि इनमें आपको हर स्वाद मिलेगा जैसे खट्टा-मीठा, बहुत तीखा, तो ठंडी और ताजी मिठाई तो अंत में मलाई छाछ जैसे ड्रिंक। तो, आइए जानते हैं बनारस जाएं तो किन चीजों को जरूर खाएं (varanasi famous foods)

बनारस की मशहूर खाने की चीज

टमाटर चाट और समोसा-सब्जी

अगर आप बनारस गए हैं तो आपको टमाटर चाट जरूर खाकर आना चाहिए। दरअसल, इसका स्वाद गजब का होता है। इस चाट को बनाने के लिए टमाटर को मटर और प्याज मिर्च समेत कई मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है। इसके बाद इसमें आलू मिलाकर, हरी या लाल खट्टी-मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है। इसी तरह यहां की समोसा-सब्जी भी काफी फेमस है।

Advertisement

मलइयो और लौंगलता

मलइयो और लौंगलता का स्वाद जिसने एक बार लिया है वो कभी इसे भूल नहीं पाया है। बनारस की गलियों में इन्हें खड़े होकर खाने का एक अलग ही अनुभव होता है। इसके अलावा लौंगलता खाने के बाद तो आप इस मिठाई को घर पैक कराकर भी ले जाएंगे। साथ ही मिठाइयों में यहां लोग परवल की मिठाई, कलाकंद और खाजा आदि का स्वाद भी पसंद करते हैं।

Advertisement

अंत में ठंडाई और बनारसी पान

अंत में बनारस गए हैं तो ठंडाई और बनारसी पान का स्वाद जरूर लें। ठंडाई में दूध, केसर और कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स होते हैं। तो, बनारसी पान बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल होता है उनका स्वाद ही अलग आता है और ऐसा पान आपको कहीं और नहीं मिलेगा। तो, बनारस जरूर जाएं और यहां से इन चीजों का स्वाद लेकर ही लौटें।

Advertisement
Tags :
Lifestyletravel-destination
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।