होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

बालों को नेचुरली स्ट्रेट और सिल्की बना देगा ये होम मेड जेल, केमिकल प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लें बनाने का आसान तरीका

यहां हम आपको केमिकल वाले ट्रीटमेंट से अलग बालों को परमानेंट स्ट्रेट और सिल्की बनाने का एक नेचुरल तरीका बता रहे हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | July 01, 2024 13:59 IST
Advertisement

स्ट्रेट और सिल्की हेयर हर किसी को खूब पसंद आते हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग का क्रेज काफी बढ़ गया है। खासकर महिलाएं अपने फ्रिजी और रफ बालों को स्ट्रेट और सिल्की बनाने के लिए इस तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। हालांकि, इनसे बाल कुछ सालों के लिए स्ट्रेट तो हो जाते हैं लेकिन समय के साथ बालों में ड्राइनेस अधिक बढ़ जाती है।

दरअसल, रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग, दोनों ही प्रोसेस के दौरान बालों पर केमिकल का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। ऐसे में समय के साथ बाल अपनी चमक खोने लगते हैं और बेहद रफ नजर आने लगते हैं। इसके अलावा कई बार हेयर फॉल की परेशानी भी बढ़ जाती है।

Advertisement

इसी कड़ी में यहां हम आपको इस तरह के ट्रीटमेंट से अलग बालों को परमानेंट स्ट्रेट और सिल्की बनाने का एक नेचुरल तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

घर पर बना लें ये खास जेल

इसके लिए आप घर पर अलसी के बीज का जेल बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, कई शोध के नतीजें बताते हैं कि इन बीजों में बालों के लिए फायदेमंद गुण मौजूद होते हैं। ये गुण बालों से ड्राईनेस और फ्रिजिनेस को दूर कर, उन्हें नेचुरल तरीके से सिल्की और स्ट्रेट करने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement

कैसे पहुंचाते हैं फायदा?

अलसी के बीजों में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो स्कैल्प को नरिश और बालों की डीप कंडिशनिंग कर रोम को मजबूत बनाते हैं, इससे बाल अधिक हेल्दी, सिल्की और स्ट्रेट नजर आते हैं।

कैसे बनाएं अलसी के बीज का जेल?

बता दें कि अलसी के बीज का जेल दिखने में एक दम एलोवेरा जेल जैसा ही नजर आता है। एक बार बनाने पर आप इसे 15 से 20 दिनों के लिए स्टोर कर रख सकते हैं। हफ्ते में 2 से 3 बार इस जेल को ब्रश या हाथों की मदद से स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं। जेल के पूरी तरह सूख जाने के बाद ठंडे पानी से सिर धो लें। इससे आपको कुछ ही समय में कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement
Tags :
hairhair carehair care tipshair tips
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement