scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

ग्रीन टी बनाते समय बस मिला लें ये 1 चीज, फैट पचाने के प्रोसेस में आएगी तेजी!

ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के फायदे: वेट लॉस के लिए अक्सर लोग ग्रीन टी की मदद लेते हैं। हालांकि कि अगर इसमें ये एक चीज मिला ली जाए तो फैट पचाने के प्रोसेस में तेजी आ सकती है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 18, 2024 11:46 IST
ग्रीन टी बनाते समय बस मिला लें ये 1 चीज  फैट पचाने के प्रोसेस में आएगी तेजी
ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के फायदे: ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं कैसे। (P.C. Freepik)
Advertisement

ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के फायदे: वेट लॉस के लिए लोग क्या नहीं करते। तरह तरह की डाइट, एक्सरसाइज और वेट लॉस टिप्स (green tea and honey for weight loss) फॉलो करते हैं। जबकि डाइट में थोड़े प्रभावी बदलाव के साथ आप इस काम को आसानी से कर सकते हैं। जैसे कि ग्रीन टी के साथ शहद का सेवन। दरअसल, ग्रीन टी में कैटेचिन होता है जो कि वेट लॉस के प्रोसेस में तेजी ला सकता है। जब आप इसे साथ शहद मिलाकर लेते हैं तो ये फैट बर्निंग के प्रोसेस में तेजी ला सकता है। आइए समझते हैं इस चीज को विस्तार से पर उससे पहले जानते हैं ग्रीन टी में शहद कैसे मिलाएं।

Advertisement

ग्रीन टी में शहद कैसे मिलाएं?

ग्रीन टी में शहद मिलाने का तरीका ये है कि जब ग्रीन टी (green tea with honey weight loss) पूरी तरह से बना लें तब इसमें शहद मिलाएं। शहद कभी भी ग्रीन टी बनाते समय या आगे पर गर्म पानी उबालते समय न डालें। दरअसल, शहद को कभी भी आग पर पकाना नहीं चाहिए। नहीं तो इससे इसके एक्टिव इंग्रेडिट्स खत्म हो जाते हैं और फिर इसका कोई फायदा नहीं मिलता। तो पहले ग्रीन टी तैयार कर लें और पीने से ठीक पहले इसमें शहद मिला लें।

Advertisement

वेट लॉस में कैसे मददगार है शहद-Does green tea with honey reduce belly fat

फ्रुक्टोज विशेष रूप से शहद में पाया जाता है और वजन घटाने में सहायक माना जाता है। शरीर इसे अन्य शुगर की तुलना में अलग तरीके से पचाता है और फैट के रूप में संग्रहीत होने के बजाय ऊर्जा के रूप में उपयोग किया जाता है। इसका मतलब यह है कि शहद से प्राप्त फ्रुक्टोज क्रेविंग को कम करने, ब्लड शुगर को मैनेज करने और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रहने में मदद कर सकता है। इसलिए वेट लॉस में आपको ग्रीन टी में शहद मिलाकर लेना चाहिए। तो इस तरह से वेट लॉस में शहद और ग्रीन टी का सेवन फैट लिपिड्स को साफ करने, फैट पचाने की गति को तेज करने में मददगार है।

साथी ही अगर आप सुबह खाली पेट इन दोनों का सेवन करते हैं तो कब्ज की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है। इसकी अलावा ये ब्लड प्यूरिफिकेशन में मददगार है जिससे स्किन अंदर से साफ होती है और चेहरे की चमक बढ़ती है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो