scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

चेहरे से करना है डेड स्किन का सफाया तो बस 3 चीजों से बना लें फेस मास्क, लौट आएगा खोया हुआ निखार

अगर आप नेचुरल तरीके से और बिना अधिक पैसे खर्च किए डेड स्किन सेल्स का सफाया कर स्किन को एक बार फिर ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं, तो यहां हम इसके लिए आपको एक खास फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | June 27, 2024 08:16 IST
चेहरे से करना है डेड स्किन का सफाया तो बस 3 चीजों से बना लें फेस मास्क  लौट आएगा खोया हुआ निखार
हफ्ते में 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं। (P.C- Freepik)
Advertisement

गर्मी में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण स्किन पोर्स बंद होने लगते हैं। साथ ही इस मौसम में स्किन पर अतिरिक्त तेल का उत्पादन होता है जिससे आपकी त्वचा बेजान नजर आने लगती है या खासकर चेहरे पर डेड स्किन सेल्स जमने लगती हैं। ऐसे में अपना खोया हुआ निखार वापस पाने के लिए ज्यादातर लोग या तो पार्लर जाकर महंगे फैशियल लेने को मजबूर हो जाते हैं या कुछ घर पर ही महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, कई बार निखार लौटाने की बजाय इन प्रोडक्ट्स में मौजूद कैमिकल उल्टा स्किन को अधिक नुकसान पहुंचाने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से और बिना अधिक पैसे खर्च किए डेड स्किन सेल्स का सफाया कर स्किन को एक बार फिर ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम इसके लिए आपको एक खास फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप केवल 3 चीजों की मदद से घर पर ही बेहद आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे, साथ ही जानेंगे कि ये DIY फेस मास्क किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Advertisement

तैयार कर लें ये सामान

  • 1 बड़ा चम्मच ओटमील (बारीक पिसा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच दही (सादा) और
  • 1 चम्मच शहद

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले ओटमील, दही और शहद को एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए धीरे-धीरे गोलाकार गति में करीब 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
  • तय समय बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें।
  • इसके बाद आप किसी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हफ्ते में 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।

किस तरह पहुंचाता है फायदा?

ओटमील

ओटमील स्किन पर अधिक रफ न होते हुए एक सौम्य एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जिससे डेड स्किन का सफाया होता है।

Advertisement

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ हाइड्रेशन भी प्रदान करने में मदद करता है।

Advertisement

शहद

इन सब से अलग शहम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने, पिंपल की परेशानी को कम करते हैं। साथ ही शहद त्वचा को मॉइस्चराइज और आराम देने में भी मदद करता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो