scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बिरयानी हो या पराठा, हर डिश के स्वाद को दोगुना कर देगी दही और प्याज की ये सब्जी! 5 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

dahi pyaaz ki sabzi: दही और प्याज से बनी ये सब्जी जितनी टेस्टी है, उतना ही इसे बनाना आसान है। आपके घर पर कोई मेहमान भी आ जाए तो आप इसे बनाकर तुरंत खिला सकते हैं। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 23, 2024 08:59 IST
बिरयानी हो या पराठा  हर डिश के स्वाद को दोगुना कर देगी दही और प्याज की ये सब्जी  5 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार
dahi pyaaz ki sabzi: दही और प्याज से बनी ये सब्जी आप 5 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। (P.C. Insta)
Advertisement

Dahi pyaaz ki sabzi: अगर आपके घर में कोई सब्जी न हो या फिर अचानक से कोई मेहमान आ जाए तो आप इस सब्जी को 5 मिनट में बना सकते हैं। खास बात ये है कि इसे आप पूड़ी, पराठा, नान और बिरयानी या फ्राइड राइस के साथ भी खा सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको किसी भी चीज को ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है और न ही आपको बहुत ज्यादा मसाले की जरूरत है। आपके घर में खिचड़ी भी बन रही है तो आप इसके साथ इसे बनाकर खा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं दही और प्याज से बनी इस सब्जी रेसिपी। पर उससे पहले जान लेते हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए।

Advertisement

दही और प्याज से बनाएं ये सब्जी-Dahi pyaaz ki sabzi recipe

सामग्री
-दही
-प्याज लच्छेदार तरीके से काट लें
-तेल
-सरसों के दाने
-करी पत्ता
-काली मिर्च
-भुना जीरा
-लाल मिर्च
-नमक
-काला नमक

Advertisement

बनाने का तरीका-How to make Dahi pyaaz ki sabzi

-आपको करना ये है कि एक बाउल में दही निकालकर रख लें।
-फिर एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और इसे गर्म करें।
-इसमें काली सरसों, लाल मिर्च और करी पत्ता डालें।
-इसके बाद इसमें लच्छेदार प्याज डालें
-आधा पकाएं ऐसे कि प्याज कच्चा भी रहे और फ्राइड भी।
-फिर इसे दही में डाल लें।
-अब दही में भुना जीरा और काली मिर्च कूटकर मिलाएं।
-नमक और काला नमक मिलाएं और फिर इसे सर्व करें।

इस तरह ये आप मात्र 1 से 2 बड़े प्याज से इस सब्जी को बना सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें न ज्यादा तेल इस्तेमाल हुआ है और न ही ज्यादा मसाला। इसके अलावा गर्मियों के मौसमे में ये पेट के लिए हेल्दी भी है। इतना ही नहीं इसमें दही के गुण भी बने रहते हैं। इसका खट्टापन मुंह को काफी अच्छा लगता है। आप इसे फ्राइड राइस या बिरयानी के साथ भी खा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं।

Advertisement

Also Read
Advertisement

कुछ लोगों को इस तरह से कच्ची दही पसंद नहीं होती। वे लोग तड़का तैयार करने के बाद उसी में दही रखकर भी पका सकते हैं। पर दही आग पर जाते ही फट जाती है इसलिए आपको ज्यादा देर दही को पकाना चाहिए। इसके अलावा आप प्याज की जगह बैंगन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बर आपको बैंगन को भूनना होगा। ये भी काफी टेस्टी रेसिपी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो