होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

एक से बढ़कर एक! जल्द करने वाली हैं शादी तो Heeramandi से चुरा लें ये खूबसूरत नथ डिजाइन

इन दिनों नथ सबसे अधिक ट्रेंड में है। उसपर हाल ही में आई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' ने इसे और अधिक ट्रेंडी बना दिया है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
May 20, 2024 07:54 IST
आइए एक नजर डालते हैं हीरामंडी सीरीज में नजर आईं खूबसूरत नथ डिजाइन्स पर (P.C- @aditiraohydari/Instagram, @sharminsegal/Instagram)
Advertisement

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। वहीं, अगर आप भी जल्द शादी करने वाली हैं, तो यकीनन इस समय आप शॉपिंग में बिजी होंगी। शादी से पहले तमाम तरह की चीजों की खरीदारी की जाती है लेकिन इनमें सबसे जरूरी होता है दुल्हन का जोड़ा और उस जोड़े के लिए परफेक्ट ज्वैलरी। ऐसे में अगर आप जोड़ा पहले ही डिसाइड कर चुकी हैं और अब उसके लिए रॉयल ज्वैलरी की तलाश में हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है।

दरअसल, इन दिनों नथ सबसे अधिक ट्रेंड में है। उसपर हाल ही में आई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' ने इसे और अधिक ट्रेंडी बना दिया है। सीरीज में अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत नथ पहनी हैं, जो उन्हें एक दम रॉयल लुक दे रही थीं। ऐसे में आप भी इन डिजाइन से इंस्पिरेशन लेकर अपने खास दिन के लिए खूबसूरत नथ तैयार करा सकती हैं। ये यकीनन आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगी। आइए एक नजर डालते हैं सीरीज में नजर आईं खूबसूरत नथ डिजाइन्स पर-

Advertisement

ओवरसाइज स्टेटमें नथ

इस तस्वीर में अदिति राव हैदरी एक ओवरसाइज स्टेटमें नथ पहने हुए नजर आ रही हैं। नथ में केवल एक ओर 3 छोटे फूल बने हैं, जो इसे बोहेमियन लुक दे रहे हैं। आप इस नथ डिजाइन को अपनी शादी के लिए तैयार करा सकती हैं।

जड़ी हुई मीडियम साइज नथ

मनीषा कोइराला इन तस्वीरों में जड़ी हुई मीडियम साइज नथ पहने नजर आ रही हैं। ये दोनों ही नथ डिजाइन बेहद खूबसूरत हैं। खासकर अगर आपके फेस की शेप गोल है और आप बड़ी नथ नहीं पहनना चाहती हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहने वाले हैं।

स्टोन स्टड स्मॉल नथ

अदिति राव हैदरी के ये दोनों नथ डिजाइन बेहद खूबसूरत तो हैं ही, साथ ही ये उन्हें स्टेटमेंट लुक भी दे रहे हैं। आप इन डिजाइन्स में से अपने लिए नथ चुन सकती हैं।

हाफ बीडेड विंटेज नथ

शर्मिन सहगल के ये दोनों नथ डिजाइन भी बेहद खूबसूरत हैं। आप इस तरह स्मॉल हाफ बीडेड विंटेज नथ या ओवरसाइड हाफ बीडेड विंटेज नथ पहन सकती हैं। दोनों डिजाइन ब्राइडल लुक पर जचने वाले हैं।

सिंगल मोती नथ

वहीं, अगर आप बहुत हैवी नथ नहीं चाहती हैं, तो सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा से इंस्पिरेशन लेकर इस तरह की सिंपल मोती से सजी नथ पहन सकती हैं। आप इस तरह की नथ को हैवी ज्वैलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Aditi Rao HydarifashionHeeramandiManisha KoiralaRicha ChaddaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement