होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

तो गर्मियों में Bhagyashree ये लगाती हैं! 55 की उम्र में दिखना है पचीस सी तो अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री (Actress Bhagyashree Beauty Secret) स्किन को हेल्दी रखने के लिए घर पर बने इस फेस माक्स का इस्तेमाल करती हैं। चलिए जानते हैं इसे घर में बनाने का तरीका।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 12:25 IST
आप भी चाहती हैं एक्ट्रेस भाग्यश्री जैसी ग्लोइंग स्किन? अपनाएं ये टिप्स। (P.C. Insta)
Advertisement

Actress Bhagyashree Beauty Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री 55 साल की उम्र में भी काफी यंग और खूबसूरत नजर आती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर कोई एक्ट्रेस की इस खूबसूरती और फिटनेस का राज जानना चाहता है। हालांकि, एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर लाइव अपडेट्स के साथ अपने फैंस को फिट रहने और स्किन को हेल्दी के टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी भाग्यश्री की तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो उनके इस समर स्किन केयर टिप्स (skin care tips in summer at home)को अपना सकते हैं। हाल ही में, भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और अपनी ग्लोइंग स्किन का राज बताया।

तो गर्मियों में Bhagyashree ये लगाती हैं

इस इंस्टा पोस्ट में भाग्यश्री ने बताया कि वो गर्मियों में अपनी स्किन को कैसे हेल्दी रखती हैं। इसके लिए वो एक नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस मास्क (skin hydrating mask at home) का इस्तेमाल करती हैं जिसे उन्होंने खुद ही बनाया है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Advertisement

कैसे बनाएं नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस मास्क - How to make skin hydrating mask at home
बनाने की सामग्री
-शहद 1 चम्मच
-ओट्स 2 चम्मच
-दूध 2 चम्मच
-रोज वॉटर यानी गुलाब जल

फेस माक्स बनाने का तरीका

फेस पर लगाने का विधी How to apply on face

-फेस माक्स लगाने से पहले अपने स्किन को अच्छी तरह से धो लें।
-अपने आंखो को बचाते हुए, साफ ब्रश या उंगलियों की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
-चेहरे पर लगा कर माक्स को 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें।
-उसके बाद गुनगुन पानी से अपने चेहरे को धो लें।
-अपने चेहरों को साफ तौलिये से पोछ कर सुखाएं और मॉइस्चराइजर लगाएं।

नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस मास्क के फायदे-benefits of skin hydrating mask

नेचुरल हाइड्रेटिंग फेस मास्क के कई फायदे हैं। पहले तो ये स्किन को अंदर से हाइड्रेट करता है और त्वचा में नमी को लॉक करता है। ये कोलेजन बूस्टर की तरह भी काम करता है जिससे स्किन में फाइन लाइन्स और झुर्रियों से जुड़ी समस्याएं नहीं होंती। इसके अलावा ये त्वचा में पिग्मेंटेशन को कम करता है और एक साफ ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आप इस फेस मास्क को अपना सकते हैं।

Written by- Rashmi Raj

Advertisement
Tags :
bhagyashreeLifestyleskin care routine
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement