होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सत्तू पीने का सही समय क्या है? अगर आप वेट लॉस के लिए पी रहे हैं तो जानें इसे बनाने का सही तरीका

Sattu for weight loss in hindi: वेट लॉस प्रोसेस में कुछ चीजों का होना बेहद जरूरी है। पहला लो फैट फूड, हाई फाइबर फूड और डिटॉक्सीफाइंग फूड। ऐसे में जानते हैं सत्तू का सेवन इस स्थिति में आपके लिए कैसे काम कर सकता है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 08, 2024 10:54 IST
Sattu for weight loss in hindi: वजन घटाने के लिए सत्तू बेहद कारगर तरीके से काम कर सकता है। पर सवाल ये है कि कितना सत्तू पिएं, कब पिएं और कैसे पिएं। (P.C. Freepik)
Advertisement

Sattu for weight loss in hindi: लटकती तोंद किसी को भी अच्छी नहीं लगती। हर कोई चाहता है कि उसे एक परफेक्ट और बैलेंस फिगर मिले। पर इसके लिए जरूरी है कि आप अपना वजन बैलेंस रखें और अगर वजन बढ़ गया है तो उसे कम करने की कोशिश करें। इसी काम में सत्तू पीना आपके लिए मददगार हो सकता है। दरअसल, सत्तू एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट है जो कि फैट पचाने के प्रोसेस में तेजी लाता है। इसके अलावा भी वजन घटाने के लिए सत्तू पीने के फायदे (sattu benefits for weight loss) कई हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या बैली फैट घटा सकता है सत्तू-Can sattu reduce belly fat?

सत्तू बैली घटाने में इसलिए मददगार है क्योंकि पहले तो ये पाचन तंत्र को तेज कर देता है और इसके बाद ये मांसपेशियों में जमा फैट को पिघलाने में मददगार है। जब आप सत्तू पीते हैं तो ये पूरे शरीर को फ्लश ऑउट करता है। सत्तू का फाइबर बैड फैट लिपिड्स से चिपककर इन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और ज्यादा कार्ब्स की वजह से होने वाली ब्लोटिंग को भी कम करने में मदद करता है।

Advertisement

वजन घटाने के लिए सत्तू कब लें-Best time to drink sattu for weight loss

वजन घटाने के लिए सत्तू आपको सुबह खाली पेट लेना है और वो भी सुबह उठने के 30 मिनट बाद। दरअसल, सुबह उठने के 30 मिनट के अंदर शरीर का मेटाबोलिज्म स्टार्ट हो जाता है। ऐसे में इस दौरान जब आप सत्तू पीते हैं तो ये शरीर से गंदगी को फ्लश ऑउट करने लगता है।

Advertisement

वेट लॉस के लिए सत्तू बनाने का सही तरीका-How many spoons per day in hindi

वेट लॉस के लिए अगर आपको सत्तू बनाना है तो ध्यान रखें कि सत्तू 2 चम्मच से ज्यादा न लें। साथ ही सत्तू में नींबू का रस और जीरा पाउडर जरूर मिला लें। क्योंकि नींबू का रस जहां वेट कटर की तरह काम करता है वहीं जीरा पाउडर डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। ये दोनों मिलकर वेट लॉस के प्रोसेस में तेजी लाते हैं और वजन घटाना आसान हो जाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको वेट लॉस के लिए सत्तू पीना चाहिए।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।