होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

First Date के लिए ढूंढ रहे हैं कोई शांत जगह? घूम आइए नोएडा के ये 3 खूबसूरत Cafe, पार्टनर के साथ बिता पाएंगे सुकून भरे पल

अगर आप अपनी पहली डेट के लिए नोएडा में कोई शांत और खूबसूरत जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क
नई दिल्ली | July 05, 2024 16:17 IST
पहली डेट के लिए परफेक्ट हैं नोएडा के ये कैफे। (P.C- Instagram)
Advertisement

फर्स्‍ट डेट हर किसी के लिए बेहद खास होती है। यही वजह है कि हर कोई इसे एक दम परफेक्ट बनाना चाहता है। वहीं, पहली मुलाकात के लिए अधिकतर लोग कैफे जाना ही ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां वे एक-दूसरे के साथ ठीक तरह से समय बिता पाते हैं, साथ ही बातचीत कर एक-दूसरे को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

हालांकि, कई बार डेट के लिए परफेक्ट कैफे ढूंढ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने वाले हैं लेकिन इसके लिए सही जगह ढूंढ नहीं पा रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको नोएडा के 3 ऐसे कैफे बता रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ जाकर सुकून भरे पल बिता सकते हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर ये कैफे दिखने में इतने खूबसूरत हैं कि आपके पार्टनर को यकीनन पसंद आने वाले हैं।

Advertisement

कोर्टयार्ड कैफे (The Courtyard Diner)

लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, The Courtyard Diner कैफे का। अपने नाम की तरह ही ये कैफे विंटेज थीम पर आधारित है। अगर आपके पार्टनर को पुरानी चीजे देखने को शौक है या खासकर फोटोग्राफी करना पसंद है, तो आप इस कैफे का रुख कर सकते हैं। कैफे पहुंचते ही आपको लकड़ी के खूबसूरत गेट के पास 90 के दशक की कार देखने को मिल जाएगी। इसके बाद आपको विंटेज स्कूटर, रेडियो, कैमरा, लैंडलाइन फोन, स्पीकर आदि चीजें देखने को मिलेंगी। कैफे में आपको इनडोर और आउटडोर दोनों जगह सीटिंग मिल जाएगी, साथ ही यहां एक बेहद खूबसूरत आर्टिफिशियल लेक भी है, जहां बैठकर भी आप अपने पार्टनर के साथ खास पल बिता सकते हैं।

ये कैफे नोएडा सेक्टर 104 के B ब्लॉक में है। वहीं, अधिक कमाल की बात यह है कि ये जगह भीड़-भाड़ से एकदम अलग है। यहां बिताए हर एक पल आपको और आपके पार्टनर को खूब पसंद आने वाले हैं।

Advertisement

रोस्टरी कॉफी हाउस (Roastery Coffee House)

नोएडा के सेक्टर 144 में ये कैफे भी बेहद खूबसूरत है। साथ ही जैसा कि नाम से साफ है, Roastery Coffee House खासकर कॉफी के शौकीन लोगों के लिए एक दम परफेक्ट रहने वाला है। यहां आपको एक से बढ़कर एक कॉफी वैराइटीज़ मिल जाएंगी। इससे अलग यहां का खाना भी उतना ही स्वादिष्ट होने है। कैफे में आपको इनडोर और आउटडोर दोनों जगह बैठने के ऑप्शन मिल जाएंगे। ऐसे में आप अपनी पहली डेट के लिए इस खूबसूरत कैफे को चुन सकते हैं।

Cafe Athyeka

इन सब से अलग अगर आप डिनर का प्लान बना रहे हैं, तो Cafe Athyeka जा सकते हैं। ये कैफे अपने साउथ इंडियन फूड के लिए फेमस है, साथ ही यहां का इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है। Cafe Athyeka भी The Courtyard Diner के पास नोएडा सेक्टर 104 के B ब्लॉक में स्थिति है। आप पहली डेट के लिए Cafe Athyeka का रुख कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
datingdating relationshipslove and relationship
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement