होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Orange saree: बांधनी से लेकर बनारसी तक, त्योहारों में ट्राई करें इस रंग की ये 4 साड़ियां

Orange saree: आजकल नारंगी रंग की साड़ियां या कहें कि ऑरेंज कलर काफी ट्रेंड में है। ऐसे में आप आगामी त्योहारों में इस रंग की साड़ियां का चुनाव कर सकती हैं। आइए, जानते हैं किस कपड़े और डिजाइन आप इसे खरीद सकते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 13:17 IST
Orange saree:ऑरेंज कलर की आप इन साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं। (P.C. Insta)
Advertisement

Orange saree: सावन आने के साथ त्योहार का एक खास मौसम शुरू हो जाएगा। ये पूरा मौसम ही महिलाओं के लिए खास होता है। महिलाएं तरह-तरह की रंग बिरंगी साड़ियां पहनती हैं और इनमें अलग से खूबसूरत नजर आती हैं। पर इस बार सावन में आप ग्रीन कलर की जगह ऑरेंज कलर की साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट में ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन सकती हैं। तो आइए आज जानते ऑरेंज कलर में आप किन साड़ियों को पहन सकती हैं और ये क्यों खास हैं। साथ ही हर साड़ी का अपना टैक्सचर है जो कि आपको लूक को अलग ही बना सकता है।

त्योहारों में ट्राई करें ये 4 Orange saree

बांधनी साड़ी डिजाइन-bandhani saree

बांधनी में जब आप ऑरेंज कलर की साड़ी लेंगी तो इसमें कई अन्य रंगों का कंट्रास्ट भी आ सकता है। बांधनी में कपड़ों को बांधकर, धागों की रंगाई होती है। इसके अलावा इसमें बंधेज का काम इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इन साड़ियों की रंगत देखकर ही आपका मन खुश हो जाएगा। इसके अलावा आप इसमें अलग-अलग कलर और डिजाइन्स में ब्लाउज भी पहन सकती हैं।

Advertisement

लहरिया साड़ी-lahariya saree

लहरिया साड़ियां पारंपरिक रूप से भारतीय त्योहारों के दौरान अपने चमकीले रंगों के लिए पहनी जाती हैं, जो खुशी और उत्सव का प्रतीक हैं। विशिष्ट लहर जैसा पैटर्न शुभ माना जाता है, जबकि हल्के कपड़े और आसानी से लपेटने वाली शैली उन्हें उत्सव के दौरान लंबे समय तक पहनने के लिए आरामदायक बनाती हैं। इसमें आप ऑरेंज कलर की लहरिया साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।

Advertisement

पैठणी साड़ी-Paithani silk saree

एक शुद्ध और असली पैठणी साड़ी की पहचान करने के लिए आपको पल्लू के पीछे की तरफ देखना चाहिए। ये हथकरघा साड़ी पीछे की तरफ ढीले धागे से बुनी होती है। इसमें आप कई खास रंगों का चुनाव कर सकती हैं पर ऑरेंज कलर में बेहद अलग और खास नजर आती है। इसमें आप पल्लू पर अलग-अलग डिजाइन्स का भी चुनाव कर सकती हैं।

बनारसी साड़ी-banarasi saree

बनारसी सिल्क साड़ी ऑरेंज कलर में बेहद ही खूबसूरत नजर आती है। इसमें कई अन्य रंगों का भी इस्तेमाल होता है। इसके पल्लू पर फूल और पत्तियां बनी होती हैं तो कई बार इसमें ग्लोडल थ्रेड का काम होता है। इसके अलावा भी आप ब्लाउज में इनके साथ कई रंगों का चुनाव कर सकती हैं। तो इस बार त्योहारों में आप ऑरेंज कलर की इन साड़ियों का चुनाव कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement