scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Patola Suit: हर लड़की के वार्डरोब में जरूर होना चाहिए ये सूट, अंबानी बहू Radhika Merchant भी पहनती हैं इसे!

Patola Suit: हालही में अंबानी बहू Radhika Merchant पटोला सूट पहनी हुईं नजर आईं। इस सूट को पहले भी पहन चुकी हैं। आइए, जानते हैं क्यों आपके भी अलमारी में होनी चाहिए ये सूट।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 29, 2024 13:02 IST
patola suit  हर लड़की के वार्डरोब में जरूर होना चाहिए ये सूट  अंबानी बहू radhika merchant भी पहनती हैं इसे
Patola Suit: हालही में Radhika Merchant पटोला सूट पहनी हुईं नजर आईं। आइए, जानते हैं क्या खास है इल सूट के बारे में।
Advertisement

Patola Suit: अगर आप इंडियन में कुछ पहनना पसंद करती है और अलग-अलग टाइप के कपड़ों की वैरायटी समझती हैं तो आपको पटोला सूट पसंद आ सकता है। दरअसल, ये काफी रंगीन होता है और इसमें तरह-तरह के डिजाइन्स आते हैं जिन्हें पहनकर आपको अच्छा महसूस होगा। हाल ही में अंबानी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) भी इसे पहनी हुई नजर आईं। आइए, जानते हैं इस सूट की खासियत क्या है और इसे आपको क्यों पहनना चाहिए।

क्या खास बात है पटोला सूट में-What is special about Patola suit?

पटोला ( Patola), उत्तरी गुजरात से भारतीय वस्त्रों की एक पौराणिक विरासत है। ये एक डबल इकत रेशमी कपड़ा है जिसमें ताने और बाने दोनों धागों को एक जटिल पैटर्न में रंगा जाता है, यह दुनिया की सबसे जटिल कपड़ा-बुनाई तकनीकों में से एक है और अत्यधिक कीमत वाला कपड़ा है। इसकी खास बात ये है ये कपड़ा गुजरात के पाटन इलाके से ज्यादा फेमस है।

Advertisement

असली पटोला सूट की सही पहचान क्या है?

पटोला की खास बात ये है कि इसके कपड़े के हर एक धागे को अलग-अलग रंगों में रंगा जाता है। ऐसे में आप इस कपड़े को देखकर ही पहचान लेंगी कि ये पटोला है क्योंकि इसका हर एक धागा रंगीन है और अलग-अलग रंगों में रंगा हुआ होगा। इसके अलावा ये मखमली हो सकता है क्योंकि ये सिल्क के कपड़े पर बनता है और यही इसकी खूबसूरती है।

इसके अलावा आप पटोला सूट कॉटन और सिल्क के कपड़े में भी खरीद सकती हैं। ये मल्टीकलर सूट काफी अलग खूबसूरत होता है और इसका फ्लोरल डिजाइन या फिर प्लाजो डिजाइन भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप प्लेन कलर के सूट में कुछ डिजाइन्स वाले खास दुपट्टे का चुनाव कर सकती हैं। इसके अलावा आप शादी या कुछ समारोहों के लिए भी आप इसका चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप पीला, नीला और गुलाबी रंगों का चुनाव कर सकती हैं और ये हर किसी पर खूबसूरत नजर आती है।

Advertisement

तो अगर आपको ये फीचर्स पसंद आए हो तो आप इस सूट को खरीदकर एक बार ट्राई कर सकती हैं। ये काफी कंफर्टेबल है और इसे किसी भी मौसम में पहन सकती हैं। तो एक पटोला सूट खरीदें और इसे अपनी अलमारी में जगह दें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो