scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

1 महीने तक चेरी का सेवन करने से सेहत पर कैसा होता है असर, जानिए Cherry की न्यूट्रिशन प्रोफाइल और फायदे

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि मीठी चेरी खाने से आपके शरीर में सूजन कम हो सकती हैं और डायबिटीज, गठिया, कैंसर और दिल के रोगों जैसी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
Written by: Shahina Noor
नई दिल्ली | June 11, 2024 17:44 IST
1 महीने तक चेरी का सेवन करने से सेहत पर कैसा होता है असर  जानिए cherry की न्यूट्रिशन प्रोफाइल और फायदे
एक महीने तक चेरी का सेवन करें आपकी नींद में सुधार होगा। चेरी का रस आपके ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकते हैं। ये हार्मोन नींद के लिए जिम्मेदार हैं।
Advertisement

लाल सुर्ख चेरी देखने में जितनी खूबसूरत लगती है उतनी है खाने में स्वादिष्ट भी है। ये फल रोमांटिक फलों में गिना जाता है।  चेरी का सेवन गर्मी में अगर रोजाना किया जाए तो सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। चेरी में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है जो बीमारियों से बचाव करता है। कैल्शियम और आयरन से भरपूर चेरी का सेवन बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। इसमें पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर, फास्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इसे एक कंप्लीट हेल्दी फ्रूट बनाते हैं।  कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि मीठी चेरी खाने से शरीर में सूजन कम हो सकती हैं, डायबिटीज, गठिया, कैंसर और दिल के रोगों जैसी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

Advertisement

हेल्थलाइन के मुताबिक इस फ्रूट का सेवन करने से नींद में सुधार होता है।  चेरी का रस ट्रिप्टोफैन, सेरोटोनिन और मेलाटोनिन के स्तर को प्रभावित कर सकता हैं। ये हार्मोन नींद के लिए जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं कि चेरी की न्यूट्रीशन प्रोफाइल क्या है, अगर इसका सेवन एक महीने तक किया जाए तो सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

Advertisement

एक कप चेरी की न्यूट्रिशन प्रोफाइल

कैलोरी: 97
प्रोटीन: 2 g
कार्बोहाइड्रेट: 25 g
फाइबर: 3 g
चीनी: 20 g
मैग्नीशियम: 17 mg
पोटेशियम: 342 mg
विटामिन सी: 11 mg
विटामिन ए: 97 IU

वजन करती है कंट्रोल

एक कप चेरी में 3 ग्राम फाइबर होता है जो वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में मदद करता है। चेरी एक ऐसा फल है जो भूख को शांत करता है और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका सेवन एक महीने तक करने से खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है और मोटापा कम होता है।

Advertisement

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

चेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर के मरीजों की शुगर को भी कंट्रोल करता है। फाइबर से भरपूर चेरी डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान साबित होती है। ये फल मीठा खाने की क्रेविंग को कंट्रोल करता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर चेरी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बेहद मददगार है।

कैंसर जैसी घातक बीमारी से करती है बचाव

लाल सुर्ख मीठी चेरी का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव होता है। चेरी में फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन भरपूर होता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

मूड को रोमांटिक बनाता है ये छोटा फल

ये रोमांटिक फल मूड को भी रोमांटिक बना सकता है। चेरी का सेवन कोर्टिसोल के स्तर को कम करता है और स्ट्रेस को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने से मूड ठीक रहता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो