होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Food Tourism: आलू-चना से लेकर समोसा तक, दुनियाभर में फेमस है यहां की ये 5 प्रकार की चाट

Food Tourism: बनारस अपनी चाट के लिए हमेशा से जाना जाता रहा है। यहां जो भी जाता है बिना चाट-पकौड़ी खाए बिना नहीं लौटता। आइए, जानते हैं बनारस के 5 फेमस चाट कौन से हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: July 02, 2024 14:26 IST
Food Tourism: बनारसी चाट के प्रकार
Advertisement

Food Tourism: बनारस अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। यहां लोग भले ही घूमने आएं लेकिन, चाट-पकौड़ी खाए बिना यहां से कोई नहीं लौटता। दरअसल, बनारस का अपना ही स्वाद और जायका है। यहां की चाट का स्वाद लोग भूले नहीं भूलते। हर जगह का अपना एक खास चाट प्वाइंट होता है। कहीं टमाटर चाट मिलती है तो कहीं चना चाट। तो कहीं पर लोग सिर्फ समोसा चाट खाने के लिए आते हैं। इसके अलावा भी पूरे शहर में जगह-जगह चाट के कई प्वाइंट्स हैं जहां आप ये खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं बनारसी चाट की रेसिपी और इसे बनाने का तरीका क्या है।

फेमस है बनारस की ये 5 चाट-Types of chaat in banaras

आलू चाट

बनारस के ठठेरी बाजार का आलू चाट काफी फेमस है। इसका स्वाद काफी खास होता है। इसमें आलू उबालकर पकाया जाता है और इसे भूनकर तैयार किया जाता है। इसकी रेसिपी बेहद खास होती है। इसमें प्याज, मिर्च और टमाटर का इस्तेमाल होता है और आलू पूरी तरह से भूनकर तैयार हो जाने के बाद इसमें तरह-तरह की नमकीन से गार्निशिंग की जाती है।

Advertisement

चना चाट

चना चाट बनारस की फेमस चाट रेसिपी में से एक है। इस चाट को बनाने के लिए चना उबालकर इसे मैश करके बनाया जाता है। इसमें तरह-तरह के तीखे फ्लेवर वाले नमकीन का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसमें पुदीना, हरी मिर्च ही नहीं टमाटर की चटनी का भी इस्तेमाल होता है। साथ ही इसमें पुदीने की चटनी का भी उपयोग होता है जो कि इस चाट के स्वाद को और बेहतर बना देती है।

Advertisement

समोसा चाट

समोसा चाट का टेस्ट गजब का होता है। इसमें समोसा तोड़कर, इसमें सब्जी डालकर और प्याज और हरी मिर्च डालकर चाट तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें कई प्रकार की चटनियों का भी इस्तेमाल होता है जो कि इसके टेस्ट का बढ़ा देते हैं।

पापड़ी चाट

पापड़ी चाट पपड़ी, गोलगप्पे और आलू की टिक्की से बनता है। इसका स्वाद अलग ही होता है। इसमें दही और अनार भी मिलाया जाता है। इसे बनाने के लिए तरह-तरह के नमकीन का भी इस्तेमाल किया जाता है।

टमाटर चाट

टमाटर चाट में टमाटर का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। ये बनारस की सबसे फेमस चाट है और हर गली में आपको ये खाने को मिला जाएगी। तो बनारस जाएं तो इन तमाम प्रकार के चाट का स्वाद चखे बिना लौटे नहीं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement