scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Akshaya Tritiya 2024: इस दिन दरवाजों को सजाने का है रिवाज! अबकी ट्राई करें ये स्पेशल बंदनवार और तोरण डिजाइन

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घरों के दरवाजों को सजाने का खास रिवाज रहा है। माना जाता है कि सुंदर घर का दरवाजा महालक्ष्मी को आकर्षित करता है। आइए, जानते हैं इस अवसर के लिए कुछ खास बंदनवार और तोरण डिजाइन।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 07, 2024 11:33 IST
akshaya tritiya 2024  इस दिन दरवाजों को सजाने का है रिवाज  अबकी ट्राई करें ये स्पेशल बंदनवार और तोरण डिजाइन
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर को सजाने के लिए बंदनवार और तोरण लगाए जाते हैं। आइए, जानते हैं इन्हें आसानी से कैसे बनाएं। (P.C Insta)
Advertisement

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म में खास महत्व रहा है। माना जाता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का क्षय नहीं होता यानी कि वो सदा बना रहता है। साथ ही ये दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में लोग अपने घरों को तरह-तरह की चीजों से सजाते हैं पर खास महत्व होता है अपने दरवाजों को सजाने का। दरवाजों को सजाने के लिए इस दिन खासतौर पर अशोक और आम के पत्तों का इस्तेमाल होता है। साथ ही भगवान विष्णु से जुड़े केले के पत्तों से भी दरवाजे को सजाया जाता है। इन्हीं पत्तों के इस्तेमाल से आप खूबसूरत बंदनवार (Bandhanwar Designs Handmade) और तोरण भी बना सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं इन्हें बनाने का सबसे आसान तरीका।

Advertisement

केले और आम के पत्तों से बनाएं तोरण-Banana Leaf Bandhanwar

आप केले और आम के पत्तों से तोरण बनाकर अपने घर के दरवाजों को सजा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है बस आपको चाहिए सुई धागा और स्टेपलर। साथ ही 2 केले के पत्ते और कुछ आम के पत्ते। तो, तोरण बनाने के लिए
-सबसे पहले केले और आम के पत्तों को धोकर रख लें।
-इसके बाद इनके डंठलों को काट लें।
-फिर आपको करना ये है कि आम का एक पत्ता लें और इसे रोलकर और जहां पर रोल खत्म हो वहां पर एक स्टेपल मार दें। ऐसे कम से कम 8 रोल तैयार करें।
-अब 5 आम के पत्तों को एक साथ लें और सबकी सिलाई कर दें या स्टेपल कर लें। इस तरह इसके 2 जोड़े तैयार कर लें।
-फिर एक लंबा धागा लें और पहले केले का एक पत्ता लें और इस पर 5 आम के पत्तों को लगाकर इसकी सिलाई कर दें। फिर एक फूल लगाएं और दो रोल किए हुए आम के पत्तों को लगाएं। ऐसे ही दूसरा तोरण तैयार करें और इस तरह से दरवाजों के लिए तोरण का एक जोड़ा तैयार करें।

Advertisement

21 अशोक के पत्तों से बनाएं तोरण-ashoka leaves toran

ये सबसे आसान है। आपको करना ये है कि 21 अशोक के पत्तों को 5 या 7 करके बांट लें। फिर इन्हें स्टेपल कर लें। इसके बाद एक मोली का धागा लें और उनपर इन पत्तों को स्टेपल करते जाएं या फिर इन्हें फूल लगातार सिलाई कर दें। इस तरह से तैयार हो गया 21 अशोक के पत्तों से बना तोरण।

फूलों का तोरण कैसे बनाएं

फूलों से तोरण बनाने के लिए हर रंग के फूलों को लें और फिर अशोक के पत्तों पर लगाते हुए सिलाई करते जाएं। जैसे आप माला बनाने के लिए करते हैं। इसमें आप फूलों की माला को जोड़कर भी तोरण बना सकते हैं। तो, इन तमाम टिप्स की मदद से इस अक्षय तृतीया आप तोरण बना सकते हैं। तो, आजतक अगर आपने ये डिजाइन ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई कर लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो