होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Morning Mantra: सुबह-सुबह बस 5 मिनट इन चीजों से करें चेहरे की मसाज, 40 के बाद भी जवां दिखेगी स्किन!

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रोज सुबह केवल 5 मिनट निकालकर कुछ खास चीजों की मदद से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में साथ ही जानेंगे कि ये किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: July 01, 2024 23:12 IST
चमकती त्वचा के लिए आप रोज सुबह तिल के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। (P.C- Freepik)
Advertisement

हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा हमेशा निखरा हुआ और खिला-खिला नजर आए, स्किन पर हमेशा ग्लो बरकरार रहे और एजिंग के लक्षण चेहरे की खूबसूरती पर प्रभाव न डालें। अब, क्योंकि हेल्दी स्किन पाने के लिए अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है, ऐसे में लोग तमाम तरह के जतन भी करते हैं। हालांकि, अगर आप बिजी शेड्यूल होने के चलते अपनी त्वचा की देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको स्किन केयर का एक बेहद खास तरीका बता रहे हैं, जिसके लिए आपको केवल 5 मिनट के समय की जरूरत होगी।

क्या है ये खास तरीका?

खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रोज सुबह केवल 5 मिनट निकालकर कुछ खास चीजों की मदद से अपने चेहरे की मसाज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में साथ ही जानेंगे कि ये किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

Advertisement

पपीते का पल्प

पपीता विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप रोज सुबह पपीते के पल्प से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। ये तरीका डेड स्किन सेल्स का सफाया कर एक्ने, पिंपल की परेशानी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है, इसके अलावा पपीते में मौजूद गुण स्किन की लोच को बनाए रखने और चमकदार त्वचा पाने में भी असर दिखा सकते हैं।

तिल का तेल

चमकती त्वचा के लिए आप रोज सुबह तिल के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। तिल के तेल में विटामिन ई होता है, जो स्किन सेल्स की रक्षा करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को आराम देकर दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करने में असर दिखाते हैं।

नारियल का तेल

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप सुबह 5 मिनट नारियल के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से मुंह धो लें। नारियल का तेल नमी को बनाए रखकर शुष्कता को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे चेहरे पर फाइन लाइंस या झुर्रियां नहीं पड़ती हैं।

जोजोबा तेल

जोजोबा तेल में भी विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन होते हैं जो त्वचा की मरम्मत को बढ़ावा देते हैं और क्षति को भी नियंत्रित करते हैं। इस तेल का इस्तेमाल भी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

शिया बटर

सुबह-सुबह शिया बटर के साथ चेहरे की मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। शिया बटर एंटीऑक्सीडेंट विटामिन ए, ई और एफ से भरपूर होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन और हेल्दी स्किन सेल्स रीजनरेशन को बढ़ावा देता है। ऐसे में ये तरीका भी त्वचा को लंबे समय तक जवां बनाएं रखने में मददगार हो सकता है।

शहद और हल्दी पाउडर

इन सब से अलग आप एक कटोरी में 1 चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर इससे भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। शहद और हल्दी के सूजन-रोधी गुण इंफ्लेमेशन को कम करने और आपकी त्वचा को आराम देने में मददगार होते हैं। इसके अलावा स्किन पर हल्दी और शहद का इस्तेमाल त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ चमक को बढ़ावा देने में भी असर दिखा सकता है।

इस तरह कुछ बेहद आसान तरीके अपनाकर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Skinskin careskin care routineskin care tips
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement