हर बार फेंकना पड़ता है बचा हुआ आटा? इस तरह झटपट बना लें ये 3 टेस्टी डिश, उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
आप रोटी से अलग भी आटे की मदद से कई डिश तैयार कर सकते हैं, जिनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये कमाल की डिश-
Advertisement
रोटी इंडियन खाने की थाली का सबसे अहम हिस्सा है। हालांकि, कई बार जरूरत के हिसाब से रोटी बनाने के बाद भी आटा बच जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे फेंकने को मजबूर हो जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो यहां हम आपको उस बचे हुए आटे से कुछ बेहद टेस्टी डिश बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।
Advertisement
जी हां, आप रोटी से अलग भी आटे की मदद से कई डिश तैयार कर सकते हैं, जिनका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये कमाल की डिश-
Advertisement
नूडल्स
- बचे हुए आटे से आप घर पर ही हेल्दी नूडल्स बना सकते हैं। इसके लिए आटे को पहले बेलन की मदद से पतली और गोल रोटी के आकार में बेल लें।
- इसके बाद रोटी को चाकू की मदद से पतले और लंबे टुकड़ों में काट लें।
- अब, एक पैन में जरूरत के हिसाब से पानी और 2 चम्मच तेल डालकर उबाल लें।
- जब पानी अच्छी तरह उबल जाए तब इसमें आटे के पतले कटे टुकड़ों को डाल दें।
- करीब 4 से 5 मिनट तक उबालने के बाद आटे के इन टुकड़ों को पानी से अलग कर लें। इसके बाद आप इन्हें नूडल्स की तरह बनाकर खा सकते हैं।
पास्ता
- आटे से पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले आटे को लेकर एक पतली रोटी के आकार में बेल लें।
- अब किसी कटोरी की मदद से इस पतली रोटी को भी कई छोटे-छोटे गोल आकर में काट लें।
- इसके बाद इन गोल आकार के आटे को किनारों से चिपाकर पास्ता की शेप दें।
- इसके बाद इन्हें भी नूडल्स की तरह पानी में तेल डालकर उबाल लें। इसके बाद आप इनसे पास्ता बनाकर खा सकते हैं।
- आटे से तैयार ये पास्ता सेहत के लिए तो हेल्दी होगा ही, साथ ही इसका टेस्ट भी कमाल का होने वाला है।
आटा रोल
- आटा रोल बनाने के लिए भी आटे को पहले रोटी के आकार में बेल लें।
- अब एक बाउल में गाजर, पत्ता गोभी और प्याज को घिसकर रख लें। इसके अलावा आप इसमें हरी बीन्स को काटकर डाल सकते हैं या अन्य सब्जियों को भी बारीक काटकर डाल सकते हैं।
- तमाम सब्जियों में जरूरत के हिसाब से नमक और मसाले मिलाकर चला लें।
- अब, तैयार सब्जियों को गोल आकार की रोटी पर फैला लें और इसे एक ओर रोटी की मदद से ढक दें।
- आपको दो रोटी के अंदर सब्जियों को सैंडविच की तरह भरना है और रोटी के किनारों को अच्छी तरह चिपका लेना है।
- इसके बाद इस रोटी को 3 बार फोल्ड कर लें।
- अब, फोल्ड हुई रोटी को चाकू की मदद से 2 या 3 टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद इन टुकड़ों को डीप फ्राई कर लें। इतना करते ही आपके आटा रोल बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इन्हें चटनी या कैचअप के साथ खा सकते हैं।
Advertisement
Advertisement