होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

T20 World Cup जीत के बाद विराट कोहली पर अनुष्का शर्मा ने लुटाया प्यार, वामिका-अकाय संग पति को किया वीडियो कॉल

T20 World Cup virat Kohli Anushka Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने शानदार जीत दर्ज की। इस जी से हर कोई खुश है। ऐसे में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहल पर प्यार लुटाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 09:36 IST
अनुष्का शर्मा ने विराट को किया वीडियो कॉल। (Photo- Anushka Sharma/Insta)
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की शानदार जीत के बाद हर कोई खुश है। देशभर में ढोल-नगारे बज रहे हैं। लोगों ने रातभर जश्न मनाया। इसी बीच जीत के बाद क्रिकेट ग्राउंड से कुछ बेहतरीन पल कैमरे में कैद हुए हैं। ऐसे में विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेटर को वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा ने पति को वामिका-अकाय के साथ वीडियो कॉल किया और जीत के बाद उन पर खूब प्यार लुटाया है।

सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें देख सकते हैं कि विराट को अनुष्का ने बेटी वामिका और बेटे अकाय के साथ वीडियो कॉल किया है। क्रिकेटर उनसे बात कर रहे हैं और जीत की खुशी की चमक उनके चेहरे पर दिख रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि विराट एक्ट्रेस वाइफ को फ्लाइंड किस भी दे रहे हैं। उनका ये प्यार भरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का का कोई क्यूट मोमेंट चर्चा में आया हो। इसके पहले दोनों को स्टेडियम में जीत या सेंचुरी के बाद एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए देखा गया है।

Advertisement

अनुष्का ने शेयर की पोस्ट

टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने विराट कोहली की ट्रॉफी लिए फोटो शेयर की है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, 'मैं इस इंसान से प्यार करती हूं। आपको अपना कहने के लिए आभारी हूं। अब इस जीत का जश्न मनाओ और मेरे लिए एक स्पार्कलिंग वॉटर लेकर आओ।' अनुष्का की इस पोस्ट पर नकुल मेहता, प्रियंका चोपड़ा, भूमि पेडनेकर, फुकरा इंसान समेत अन्य सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने GOAT लिखा है।

Advertisement

जीत के बाद इन सेलेब्स ने दिए रिएक्शन

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैचों से संन्यास का ऐलान किया है। भारत की इस जीत के बाद बॉलीवुड समेत कई सितारों ने इस पर रिएक्शन दिया है। इसमें कार्तिक आर्यन, अर्जुन रामपाल, रूपाली गांगुली, अजय देवगन जैसे अन्य एक्टर्स ने जीत की बधाई दी है और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

Advertisement
Tags :
Anushka SharmaEntertainment NewsVirat Kohli
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement