होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

T20 विश्व कप में भारत की जीत पर गदगद हुए बॉलीवुड स्टार्स, साउथ ने भी किया सैल्यूट, अजय देवगन बोले- 'शब्द कम पड़ जाएंगे'

भारत ने बीते दिन टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास ही रच दिया। साउथ अफ्रीका को हराकर इंडिया ने इतिहास रच दिया, जिसके बाद लोगों की खुशी की ठिकाना ही नहीं रहा। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ तक ने टीम इंडिया को सैल्यूट किया है और बधाई दी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 30, 2024 11:43 IST
टीम इंडिया को स्टार्स ने दी बधाई। (Photo- Jansatta)
Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने 17 साल बाद जीत का परचम लहराया है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस पर लोगों की निगाह टिकी हुई थी। जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल था। मानो दीवाली मनाई गई हो। टीम इंडिया की और उसके खेल की लोगों ने जमकर तारीफ की। इस बीच सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज भी सामने आए, जिसमें क्यूट मोमेंट कैमरे में कैद हुए। इसी कड़ी में बॉलीवुड स्टार्स ने भी बधाई दी है। इसमें साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी भारतीय टीम की इस जीत को सेलिब्रेट किया और उन्हें सैल्यूट किया है। चलिए बताते हैं सभी स्टार्स के रिएक्शन…

इमोशनल हुए आयुष्मान खुराना

भारत की जीत के बाद आयुष्मान खुराना ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, 'बहुत इमोशनल हो गया हूं। माफी चाहता हूं मैं आज ट्वीट मैच के शुरू से नहीं कर पाया… शूट पर था… पर मैच पूरा देखा है दोस्तों।' इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट के अंत में एक शायरी भी लिखी है, 'दुनिया में और भी गम है… मोहब्बत (क्रिकेट) के सिवा।'

Advertisement

वहीं, रितेश देशमुख ने लिखा, 'शानदार मैच रहा, जो मैंने देखा। क्या जीत है। टीम इंडिया को बधाई हो। टी-20 वर्ल्डकप विनर्स।'

अजय देवगन बोले- 'शब्द कम पड़ जाएंगे'

इसके साथ ही अजय देवगन ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'इस खुशी को परिभाषित करने में शब्द कम पड़ जाएंगे। टीम इंडिया को बधाई हो। आपने इतिहास रच दिया है। ये जीत हमारे दिलों में रहेगी।'

Advertisement

इतना ही नहीं, साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने पोस्ट शेयर की और लिखा, 'टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के लिए टीम इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई।' इसके अलावा साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने एक तस्वीर शेयर की और उस पर इमोशनल इमोजी लगाई।

कार्तिक आर्यन ने शेयर की पोस्ट

वहीं, कार्तिक आर्यन ने भी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इसमें लिखा, 'टीम इंडिया, जिसने सरेंडर करने से इनकार किया। आज वर्ल्ड कप नहीं, दिल जीत लिया हमेशा के लिए। टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत।'

टीवी स्टार्स ने भी टीम इंडिया को बधाई

टीम इंडिया की जीत पर ना केवल बॉलीवुड और साउथ सेलेब्स ने बल्कि टीवी सेलेब्स ने भी बधाई दी है। इसमें रुपाली गांगुली, शोएब इब्राहिम, गुरमीत चौधरी, युविका चौधरी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हन, अली गोनी, समेत अन्य ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की और बधाई दी है।

Advertisement
Tags :
Ajay DevganBollywoodEntertainment Newst20 world cup
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement