scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

MS Dhoni: जब स्टालिन ने की 'कैप्टन कूल' की तारीफ, बताया तमिलनाडु का 'एडॉप्टेड बेटा', साथ ही की यह अपील

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने तारीफ की है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Yashveer Singh
Updated: May 08, 2023 21:48 IST
ms dhoni  जब स्टालिन ने की  कैप्टन कूल  की तारीफ  बताया तमिलनाडु का  एडॉप्टेड बेटा   साथ ही की यह अपील
Stalin ने सोमवार को महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है (PTI Image)
Advertisement

Mahendra Singh Dhoni: देश के क्रिकेट प्रेमी इस समय IPL के खुमार में डूबे हुए हैं। IPL में एक बड़ा तबका भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पसंद करता है। इन्हीं लोगों में शामिल हैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन। स्टालिन ने सोमवार को एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को तमिलनाडु का 'एडॉप्टेड बेटा' बताया।

स्टालिन (Stalin) ने चेन्नई में तमिलनाडु चैंपियन फाउंडेशन और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लोगों और मस्कट के लॉन्च के दौरान कहा, "तमिलनाडु में सभी की तरह मैं भी महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा फैन हूं… हाल ही में मैं दो बार चेपक सिर्फ धोनी की बैटिंग देखने के लिए गया… मैं उम्मीद करता हूं कि तमिलनाडु का हमारा 'एडॉप्टेड बेटा' CSK के लिए खेलना जारी रखेगा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि विनम्र पृष्ठभूमि से आने वाले धोनी अपनी कड़ी मेहनत से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। इसी वजह से वह आज यहां इस पहल के एंबेसडर के रूप में हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तमिलनाडु में न सिर्फ क्रिकेट बल्कि अन्य स्पोर्ट्स में भी बहुत सारे धोनी बनाना चाहते हैं।

चार बार सीएसके को IPL जिताया

महेंद्र सिंह धोनी 15 साल से IPL में खेल रहे हैं। इन 15 सालों में उन्होंने अपनी टीम को चार बार IPL का खिताब जिताया है। CSK से ज्यादा सिर्फ मुंबई इंडियंस 5 बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी है। साल 2008 में शुरू हुए IPL में पहली बार CSK धोनी की अगुवाई में फाइनल में पहुंची थी। यहां उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

धोनी के नाम IPL में कई रिकार्ड

  1. धोनी CSK के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगा चुके हैं
  2. वो IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा मैच खेल चुके हैं
  3. CSK के कैप्टन के तौर 4 बार IPL जिताया
  4. IPL में कैप्टन के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के
Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो