scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Mansukh Mandaviya: 10 लाख का सोना, 21 लाख का लोन; जानिए कितनी है देश के नए खेल मंत्री मनसुख मांडविया की कुल संपत्ति

मनसुख मांडविया के पास 31 लाख रुपये की खेतिहर जमीन है। 9 लाख रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग है। 1 करोड़ 59 लाख 25 हजार रुपये का घर है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: June 12, 2024 12:09 IST
mansukh mandaviya  10 लाख का सोना  21 लाख का लोन  जानिए कितनी है देश के नए खेल मंत्री मनसुख मांडविया की कुल संपत्ति
मनसुख मंडाविया। (Dr Mansukh Mandaviya Twitter)
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में डॉ. मनसुख लाल मंडाविया को खेल और युवा मामलों का मंत्री नियुक्त किया गया है। उन्होंने कैबिनेट में अनुराग ठाकुर की जगह ली है मोदी की पिछली कैबिनेट में मांडविया स्वास्थ्य मंत्री थे और 2021 से रसायन और उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे थे।

Advertisement

मनसुख मंडाविया, भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं और भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आगे बढ़े हैं। 2002 में वे पालीताना निर्वाचन क्षेत्र से जीतकर गुजरात में सबसे कम उम्र के विधायक बने। वे गुजरात में भाजपा के राज्य सचिव थे और अंततः 2012 में उन्हें राज्यसभा की सीट मिली।

Advertisement

ललित वसोया को चार लाख से अधिक मतों से हराया

मंडाविया ने भावनगर विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और तीन साल पहले गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट रिसर्च से इसी विषय में पीएचडी पूरी की है। मंडाविया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पोरबंदर से कांग्रेस के ललित वसोया को चार लाख से अधिक मतों से हराकर अपनी सीट जीती।

11 लाख 40 हजार रुपये की चल संपत्ति

मनसुख मंडाविया के पास 2 करोड़ 10 लाख 65 हजार 073 रुपये की संपत्ति है। उन्होंने बैंक से 21 लाख रुपये का हाउसिंग लोन ले रखा है। myneta वेबसाइट के अनुसार मंडाविया के पास 27 हजार का कैश है। लगभग 86 हजार की एलआईसी है। 10 लाख 27 हजार 150 रुपये के सोने की ज्वेलरी है। उनके पास कुल 11 लाख 40 हजार 073 रुपये की चल संपत्ति है।

Advertisement

9 लाख रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग

मनसुख मांडविया के पास 31 लाख रुपये की खेतिहर जमीन है। 9 लाख रुपये की कमर्शियल बिल्डिंग है। 1 करोड़ 59 लाख 25 हजार रुपये का घर है। उनके पास 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। उन्होंने एसबीआई से 21 लाख रुपये की हाउसिंग लोन लिया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो