Sachin Tendulkar Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में होती है सचिन तेंदुलकर की गिनती, करोड़ों की धन-दौलत, 100 करोड़ का है घर!
Sachin Tendulkar Net Worth, Income: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 'क्रिकेट का भगवान' माना जाता है। बात जब क्रिकेट की होती है तो सचिन का नाम आता ही आता है। भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में 100 सेंचुरी लगाई हैं और 200 से ज्याद टेस्ट मैच खेले हैं। आज यानी 24 अप्रैल 2024 को मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। तेंदुलकर ने अपने पूरे करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और हमेशा के लिए अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। क्रिकेट से भले ही तेंदुलकर रिटायर हो गए हैं लेकिन उनकी ब्रैंड वैल्यू आज भी बरकरार है। आज हम आपको बताएंगे सचिन की नेट वर्थ, घर और उन जरियों के बारे में जहां से उनकी तगड़ी कमाई होती है।
Sachin Tendulkar Net Worth
सचिन तेंदुलकर ने महज 16 साल की उम्र में अपना करियर शुरू कर दिया था। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ। अपने करियर के दौरान और बाद में भी मास्टर ब्लास्टर की शानदार कमाई जारी है। उनका नाम दुनिया के सबसे रईस खिलाड़ियों में शुमार होता है। बात करें नेट वर्थ की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 तक उनकी नेट वर्थ 175 मिलियन डॉलर (करीब 1436 करोड़ रुपये) थी। करोड़ों की धन-दौलत के साथ आप सचिन की ब्रैंड वैल्यू का अंदाजा लगा सकते हैं।
कौन हैं देश के दूसरे सबसे रईस शख्स गौतम अडानी की पत्नी? जानें क्या करती हैं काम और कितनी है नेट वर्थ
Sachin Tendulkar Income
तेंदुलकर की कमाई का सबसे बड़ा जरिया ब्रैंड एंडोर्समेंट है। वह अभी भी जाना-पहचाना नाम हैं और लाखों लोगों के प्रेरणास्त्रोत हैं। उनका चेहरे की मार्केट में वैल्यू है और इसी के चलते कंपनियां उनपर ऐतबार करती हैं। सचिन कई बड़े ब्रैंड्स जैसे Pepsi, Castrol India, Unacademy, Boost, Sunfeast, MRF Tires, Luminoud India, Aviva Insurance, BMW, Adidas, Visa, Sanyo, Philips, Spinny, BPL आदि के विज्ञापन करते हैं। ब्रैंड एंडोर्समेंट से वे हर साल करीब 20 से 22 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर लेते हैं।
Sachin Tendulkar Business
सचिन तेंदुलकर ना केवल विज्ञापनों से बल्कि कई बिजनेस से भी बढ़िया कमाई करते हैं। वह कपड़ों और रेस्तरां के बिजनेस में हैं। उनके क्लोथिंग ब्रैंड ट्रू ब्लू को 2016 में अमेरिका और इंग्लैंड में लॉन्च किया गया था। वहीं मुंबई और बेंगलुरु में Sachin & Tendulkars के नाम से उनके रेस्तरां भी हैं जो काफी पॉप्युलर हैं।
Sachin Tendulkar Car Collection
सचिन को महंगी कारों का काफी शौक है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन के पास Ferrari 360 Moden, BMW 7 Series, BMWi8, Nissan GT-R, Audi Q7, BMW M6 Gran Coupe, BMW M5 30 Jahre और 750Li M Sport शामिल हैं।
Sachin Tendulkar House
तेंदुलकर एक लग्जरी लालइफस्टाइल जीते हैं और उनके पास कई महंगे और आलीशन घर हैं। मुंबई के महंगे बांद्रा इलाके में उनके पास करीब 100 करोड़ की कीमत वाला आलीशान बंगला है। इस घर को मास्टर ब्लास्टर ने साल 2007 में करीब 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा उनके पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक मंहगा फ्लैट भी है। सचिन के पास केरल में भी एक आलीशान घर है जिसकी वैल्यू करोड़ों रुपये में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन ब्रिटेन के लंदन में भी एक महंगे घर के मालिक हैं।