होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

India Win T20 World Cup: जीत ली दुनिया, बन गए चैंपियन... गदगद PM मोदी ने भी टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर विजय तिलक किया है। अब पीएम मोदी ने भी बधाई संदेश जारी कर दिया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 00:44 IST
भारत बना चैंपियन, मोदी ने दी बधाई
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मैच में 7 रन से हराकर विजय तिलक किया है। अब पीएम मोदी ने भी बधाई संदेश जारी कर दिया है। पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत पर कहा कि हमारी टीम स्टाइल के साथ टी20 की ट्रॉफी घर लेकर आई है। हमे भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है। यह मैच ऐतिहासिक था।

मोदी का बधाई संदेश

पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर टीम को बधाई दी और जोर देकर कहा कि यह लम्हा ऐतिहासिक है, यादगार है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी आपके इस प्रदर्शन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। आपने खेल के मैदान में जरूर वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन देश के लिए, हर गली के लिए आपने उनका दिल जीता है। यह टूर्नामेंट एक अलग कारण से भी याद किया जाएगा। टीम इंडिया इस बार एक भी मैच नहीं हारी, यह छोटी बात नहीं है। मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत बधाई।

Advertisement

उत्साहित राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी भारत की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि विश्व कप में शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई! सूर्या, क्या शानदार कैच! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल, मुझे पता है कि टीम इंडिया को आपके मार्गदर्शन की कमी खलेगी। ब्लू में शानदार पुरुषों ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।

Advertisement

गर्व महसूस कर रहीं राष्ट्रपति मुर्मू

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा किटी-20 विश्व कप जीतने पर टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई। कभी हार न मानने वाले जज्बे के साथ, टीम ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत थी। शाबाश, टीम इंडिया! हमें आप पर गर्व है!

Advertisement
Tags :
Narendra Modit20 world cup
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement