scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

देश की संपत्ति में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी 89%, दलित समुदाय की सिर्फ 2.6%

मई, 2024 में जारी की गई इस रिपोर्ट को ‘टुवर्ड्स टैक्स जस्टिस एंड वेल्थ री-डिस्ट्रीब्यूशन इन इंडिया’ शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया है।
Written by: Pawan Upreti
नई दिल्ली | Updated: June 15, 2024 12:49 IST
देश की संपत्ति में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी 89   दलित समुदाय की सिर्फ 2 6
वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की ओर से बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ साझा की गई रिसर्च से यह जानकारी सामने आई है।
Advertisement

देश की संपत्ति का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा ऊंची जाति यानी सामान्य वर्ग के लोगों के पास है। जबकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के पास सिर्फ 2.6 प्रतिशत हिस्सा है। यह आंकड़े साल 2022 तक के हैं। वर्ल्ड इनइक्वेलिटी लैब की ओर से बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ साझा की गई रिसर्च से यह जानकारी सामने आई है।

Advertisement

यह रिसर्च निश्चित रूप से सामाजिक-आर्थिक असमानता को उजागर करती है। रिसर्च यह भी बताती है कि देश की कुल संपत्ति का बड़ा हिस्सा बहुत कम लोगों के पास है और इससे पता चलता है कि सामाजिक-आर्थिक असमानता की जड़ें कितनी गहरी हैं।

Advertisement

मई, 2024 में जारी की गई इस रिसर्च को ‘टुवर्ड्स टैक्स जस्टिस एंड वेल्थ री-डिस्ट्रीब्यूशन इन इंडिया’ शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया है।

एनएसएसओ के एक सर्वे के अनुसार देश में ओबीसी वर्ग की आबादी 40.94%, एससी वर्ग की आबादी 19.59%, एसटी वर्ग की आबादी 8.63% और अन्य वर्गों की आबादी 30.80% है।

कुल संपत्ति में किस जाति की कितनी हिस्सेदारी है, इसे नीचे दी गई टेबल से समझ सकते हैं।

Advertisement

आदिवासी समुदाय से कोई अरबपति नहीं

सालऊंची जातियों की हिस्सेदारी (प्रतिशत में)ओबीसी (प्रतिशत में)दलित (प्रतिशत में)
201380.317.81.8
201478.120.01.9
201578.417.64.0
201679.716.83.5
201780.116.13.7
201881.714.44.0
201981.415.23.5
202084.311.64.1
202186.010.13.9
202288.49.02.6

हिस्सेदारी और भागीदारी का सवाल

देश में हिस्सेदारी और भागीदारी का सवाल लगातार उठता रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हिस्सेदारी और भागीदारी को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि देश में अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो आर्थिक सर्वे कराया जाएगा और इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि देश के संसाधनों पर किस जाति-समुदाय का कितना हक है।

Advertisement

राहुल गांधी ने अपनी कई चुनावी सभाओं में कहा था कि अगर इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो पहला काम यही किया जाएगा। अपनी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने लगातार इस बात को भी कहा कि हिंदुस्तान में 40 फ़ीसदी धन सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के पास है।

muslim in india| hindu in india| chunav special
मुस्‍ल‍िमों के पास 9 प्रत‍िशत सोना (Source- Express Illustration by Manali Ghosh)

ऑक्सफैम इंटरनेशनल की रिपोर्ट

बीते साल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने एक रिपोर्ट जारी की थी और इससे भी यह जानकारी सामने आई थी कि भारत में सबसे अमीर 1% लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 40% से अधिक हिस्सा है। जबकि आधी आबादी के पास कुल संपत्ति का केवल 3% हिस्सा है। ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने कहा था कि भारत के दस सबसे अमीरों पर अगर 5% कर लगा दिया जाए तो इतना पैसा मिल सकता है जिससे सभी बच्चों को स्कूल भेजा जा सके।

ओबीसी की हिस्सेदारी 9%

वर्ल्ड इनिक्वालिटी लैब की रिसर्च कहती है कि देश की कुल संपत्ति में ओबीसी की हिस्सेदारी 9% है।

राहुल गांधी ने अपनी चुनावी रैलियों में जातिगत जनगणना का मुद्दा भी उठाया था और कहा था कि इससे पता चलेगा कि अलग-अलग क्षेत्रों में ओबीसी की कितनी हिस्सेदारी है। उनका कहना था कि देश में 90 फीसदी आबादी एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की है लेकिन मीडिया, प्राइवेट संस्थानों, नौकरशाही और कॉर्पोरेट में उन्हें आबादी के हिसाब से भागीदारी नहीं मिल पा रही है।

caste equation| chunav parinam| election result
दिल्ली में NDA सांसदों की बैठक (Source- PTI)

नए अरबपति भी ऊंची जातियों से हैं संबंधित

इस रिसर्च में शामिल एक नाम पेरिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के अनमोल सोमांची का है। सोमांची कहते हैं कि इस रिसर्च से यह पता चलता है कि पिछले कुछ सालों में जो नए अरबपति बने हैं, वे बड़ी संख्या में ऊंची जातियों से संबंध रखते हैं।

सोमांची कहते हैं कि जाति शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक नेटवर्क को तय करती है। दलितों को देश के कई इलाकों में जमीन का मालिक नहीं बनने दिया जाता है और इसका असर उनकी आर्थिक तरक्की पर पड़ता है।

‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023’ की रिपोर्ट

इसके अलावा अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ओर से ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023’ नाम से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में एससी और एसटी वर्गों के लोग अन्य समुदायों के मुकाबले बेहद कम प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। एससी-एसटी समुदायों के साथ सामाजिक तौर पर भेदभाव होने के आरोप लगते रहे हैं और कहा जाता है कि संसाधनों, शिक्षा और आर्थिक अवसरों पर तक उनकी पहुंच काफी कम है।

किस वर्ग के कितने हैं उद्योगपति

समुदाय का नामरोजगार करने वालों की संख्याउद्योगपति
एससी19.311.4
एसटी10.15.4
ओबीसी43.541.0
अन्य27.142.1

सवर्ण हिंदुओं के पास कुल संपत्ति का 41% हिस्सा

साल 2019 में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ दलित स्टडीज के द्वारा 2 साल तक किए गए अध्ययन के बाद यह बताया गया था कि देश की ऊंची जातियों के हिंदुओं जिनकी आबादी 22.3% है, के पास देश की कुल संपत्ति का 41% हिस्सा है और यह सबसे अमीर वर्ग है। जबकि 7.8% हिंदू आदिवासियों के पास सिर्फ 3.7% संपत्ति है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो