scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Sikkim Assembly Election 2024: स‍िक्‍क‍िम को कभी नहीं रहा राष्‍ट्रीय दलों पर भरोसा, 20 साल में छह फीसदी भी नहीं पहुंचा भाजपा का वोट शेयर, कांग्रेस को आधा प्रत‍िशत वोट भी नहीं

2009 में सिक्किम में कांग्रेस को 27.64% वोट मिले थे जो 2019 में 1% से भी कम हो गए। कांग्रेस को 2004 में सिक्किम में एक सीट मिली थी लेकिन उसके बाद से वह यहां कोई सीट नहीं जीत पाई है।
Written by: Pawan Upreti
नई दिल्ली | Updated: June 03, 2024 13:44 IST
sikkim assembly election 2024  स‍िक्‍क‍िम को कभी नहीं रहा राष्‍ट्रीय दलों पर भरोसा  20 साल में छह फीसदी भी नहीं पहुंचा भाजपा का वोट शेयर  कांग्रेस को आधा प्रत‍िशत वोट भी नहीं
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा। (Source-ANI)
Advertisement

सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को रिकॉर्ड जीत मिली है। राज्य की 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें एसकेएम ने ही जीती हैं।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग की पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है। एसकेएम को 58.38 प्रतिशत वोट मिले जबकि एसडीएफ को 27.37 प्रतिशत वोट मिले।

Advertisement

इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही सिक्किम में खाता नहीं खुल सका।

स‍िक्‍क‍िम के लोगों ने शुरू से ही क‍िसी राष्‍ट्रीय पार्टी पर भरोसा नहीं जताया है। यहां शुरू से ही क्षेत्रीय पार्ट‍ियों को सत्‍ता म‍िलती रही है। बीजेपी 20 साल में भी अपना वोट प्रत‍िशत का आंकड़ा दहाई में नहीं पहुंचा सकी है। 2004 में बीजेपी को 0.34 फीसदी वोट म‍िले थे और 2024 में यह आंकड़ा 5.18 प्रत‍िशत तक ही पहुंच सका।

Sikkim Assembly Election: स‍िक्‍क‍िम में कब क‍िसे म‍िलीं क‍ितनी सीटें और वोट प्रत‍िशत

सालकितनी सीटें मिलीमिले वोट (प्रतिशत में)
1979एसजेपी - 16
एससीआर - 11
कांग्रेस - 2.04
एससीआर - 20.58
एसजेपी - 31.49
1985कांग्रेस- 1
एसएसपी- 30
कांग्रेस- 24.15
एसएसपी- 62.2
1989एसएसपी- 32कांग्रेस- 18.05
एसएसपी- 70.41
1994कांग्रेस- 2
एसएसपी- 10
एसडीएफ- 19
कांग्रेस- 15.02
एसएसपी- 35.08
एसडीएफ- 42
1999एसएसपी- 7
एसडीएफ- 24
कांग्रेस- 3.67
एसएसपी- 41.88
एसडीएफ- 52.32
2004कांग्रेस- 1
एसडीएफ- 27
कांग्रेस- 26.13
एसएसपी- 0.05
एसडीएफ- 71.09
बीजेपी - 0.34
2009एसडीएफ- 32कांग्रेस- 27.64
एसडीएफ- 65.91
बीजेपी - 0.78
2014एसडीएफ- 22
एसकेएम- 10
एसकेएम- 40.8
एसडीएफ- 55.03
कांग्रेस- 1.42
बीजेपी - 0.71
2019एसडीएफ- 15
एसकेएम- 17
एसकेएम- 47.03
एसडीएफ- 47.63
कांग्रेस- 0.77
बीजेपी - 1.62
2024एसडीएफ- 1
एसकेएम- 31
एसकेएम- 58.38
एसडीएफ- 27.37
कांग्रेस- 0.32
बीजेपी - 5.18%
आंकड़ों का स्रोत: त्र‍िवेदी सेंटर फॉर पॉल‍िट‍िकल डेटा (टीसीपीडी)

सिक्किम में कांग्रेस का वोट शेयर बहुत तेजी से गिरा है। 2009 में यहां कांग्रेस को 27.64% वोट मिले थे जो 2024 में आधा प्रत‍िशत से भी कम रह गया। कांग्रेस को 2004 में सिक्किम में एक सीट मिली थी लेकिन उसके बाद से वह यहां कोई सीट नहीं जीत पाई है। बीजेपी आज तक यहां एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

Advertisement

सिक्किम के साथ ही अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं और यहां भाजपा ने 60 में से 46 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की है।

Advertisement

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आने हैं और इसी दिन आंध्र प्रदेश और ओड़िशा में भी किसकी सरकार बनेगी, इसका भी फैसला होना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में छह सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी आने हैं।

Exit Poll 2024 | Yogendra Yadav on Lok Sabha Chunav Result 2024 | Exit Poll Lok Sabha Election 2024
योगेंद्र यादव बताते हैं क‍ि चुनाव की घोषणा के बाद लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ज‍ितना डर या संदेह उनके मन में था, उतना 40 साल में कभी नहीं हुआ, लेक‍िन जब क्षेत्र में घूमे तो उन्‍हें लगा क‍ि चुनाव पलट गया है। टेबल में आप देख सकते हैं व‍िभ‍िन्‍न एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे।

Prem Singh Tamang Golay: गोले ने 2013 में बनाई थी एसकेएम

एसकेएम का गठन प्रेम सिंह तमांग गोले ने 2013 में किया था। उससे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के सबसे भरोसेमंद शख्श थे। प्रेम सिंह तमांग गोले दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़कर दोनों से जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

Pawan Kumar Chamling: 25 साल तक मुख्यमंत्री रहे चामलिंग

पवन कुमार चामलिंग 1984 से 2019 तक लगातार सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे उनके नाम सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पवन कुमार चामलिंग दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े थे और उन्हें दोनों पर हार का मुंह देखना पड़ा।

Sikkim Congress: कांग्रेस को मिले सिर्फ 0.32% वोट

कांग्रेस को सिक्किम में सिर्फ 0.32% वोट मिले हैं जबकि उससे ज्यादा वोट नोटा ले आया है। नोटा को यहां पर 0.99% वोट मिले हैं।

बीजेपी को 5.18% वोट मिले हैं। बीजेपी ने सिक्किम में 31 सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन पार्टी का खाता भी नहीं खुला। सिक्किम भाजपा के अध्यक्ष दिली राम थापा अपर बर्टुक विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार कला राय से चुनाव हार गए।

Narendra Modi Rahul Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी। (Source-FB)

Arunachal Pradesh Assembly Elections 2024: बीजेपी ने प्रदर्शन सुधारा, कांग्रेस और पिछड़ी

सिक्किम के पड़ोसी राज्य अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने इस बार अपने वोट शेयर और सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की है। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को यहां 50% वोट मिले थे और उसने 41 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इस बार उसने 54% वोट शेयर के साथ 46 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। कांग्रेस को यहां सिर्फ एक सीट मिली है और 5% वोट मिले हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 4 सीटें मिली थी और उसने 16% वोट हासिल किए थे। आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की हालत इतनी खराब थी कि वह 60 सीटों वाले राज्य में सिर्फ 19 सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतार सकी।

Indira Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी।

Exit Poll Andhra Pradesh, Odisha: आंध्र, ओडिशा में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का अनुमान

तमाम टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक बीजेपी इस बार आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है। आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल बीजेपी, टीडीपी और जनसेना को राज्य की 25 में से 22 सीटें मिलने की बात कही गई है।

India Today-Axis My India के मुताबिक, ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी के बीच कड़ी टक्कर है। बीजेपी 2024 में राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 18-20 सीटें जीत सकती है। 2019 में बीजेपी को 8 जबकि बीजेडी को 12 सीटें मिली थीं।

Exit Poll Results Lok Sabha Chunav 2024: क‍िस एग्‍ज‍िट पोल ने क‍िसे दीं क‍ितनी सीटें

2024 के चुनाव नतीजों को लेकर अब तक आए तमाम एग्जिट पोल्स ने एनडीए गठबंधन की सत्ता में वापस आने की भविष्यवाणी की है। तीन एग्जिट पोल ऐसे हैं जिन्होंने एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया है।

चैनल/एजेंसीएनडीएइंड‍ियाअन्‍य
इंडिया टुडे-एक्सिस-माई इंडिया361-401131-1668-20
एबीपी न्यूज-सी वोटर353-383152-1824-12
इंडिया टीवी-सीएनएक्स371-401109-13928-38
र‍िपब्‍ल‍िक भारत-मैट्रीज353-368118-13343-48
न्यूज 24-टुडेज चाणक्या40010736
जन की बात362-392141-16110-20
न्‍यूज नेशन342-378153-16921-23
र‍िपब्‍ल‍िक टीवी-पी मार्क35915430
इं‍ड‍िया न्‍यूज-डी डायनाम‍िक्‍स37112547
दैनिक भास्कर281-350145-20133-49
टाइम्स नाऊ-ईटीजी35815233
टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट34216635
इंडिया डेली लाइव360-40696-11630-60
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो