होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Fact Check: केरल में नहीं हुआ तिरंगे का अपमान, वायरल वीडियो पाकिस्तान का है

तिरंगे के अपमान वाले जिस वीडियो को केरल का बताया जा रहा है, वह पाकिस्तान के कराची का है।
Written by: Ankita Deshkar
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 17:35 IST
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स। (PC: X)
Advertisement

लाइटहाउस जर्नलिज्म को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो मिला जिसमें भारतीय झंडे पर गाड़ियां चलती दिख रही थीं। दावा किया गया कि यह वीडियो केरल का है। जांच के दौरान हमने पाया कि यह दावा झूठा है। वायरल वीडियो पाकिस्तान के कराची का पुराना वीडियो है न कि भारत के किसी राज्य का।

क्या है दावा?

X यूजर dk dansal ने वायरल वीडियो अपने प्रोफ़ाइल पर साझा किया।

Advertisement

इस पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

अन्य उपयोगकर्ता भी इसी दावे के साथ यही वीडियो शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

जांच पड़ताल:

हमने वीडियो के कीफ्रेम्स पर रिवर्स इमेज सर्च किया तो पता चला कि वीडियो में दिख रहा ऑटो रिक्शा पाकिस्तान का है।

एक कीफ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च के दौरान हमें एक ट्वीट मिला, जिसमें कहा गया था कि यह वीडियो भारतीय ध्वज का अपमान करने वाली पाकिस्तान की परेड का था।

यह ट्वीट साल 2020 में किया गया था।

हमें इस बारे में यूट्यूब पर भी एक वीडियो मिला।

हमने वीडियो में एक फ्रेम देखा जिसमें 'सनम बुटीक' नामक जगह का उल्लेख था। हमने पाकिस्तान में सनम बुटीक पर गूगल कीवर्ड सर्च किया तो पता चला कि यह कराची में है।

हमें इसके जरिये ही गूगल पर इसकी लोकेशन मिली और Google मैप्स पर यही सड़क मिली।

जांच के दौरान हमने यह भी पाया कि वीडियो को 2023 में भी बड़े पैमाने पर शेयर किया गया था।

निष्कर्ष: पाकिस्तान में भारतीय ध्वज का अपमान करने वाले लोगों का पुराना वीडियो केरल का बताकर शेयर किया जा रहा है। वायरल दावा झूठा है।

Advertisement
Tags :
BJPKeralaNarendra Modiलाइटहाउस जर्नलिज्म - Lighthouse Journalism
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।