होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: जैक फ्रेजर मैक्गर्क की तूफानी पारी, छक्के चौके से जड़े 95 प्रतिशत रन; रसेल और नरेन के क्लब में शामिल

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर इस फैसले को गलत साबित किया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | April 27, 2024 16:36 IST
जैक फेजर मैक्गर्क। (फोटो - PTI)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ओपनर बल्लेबाज जैक फेजर मैक्गर्क ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने 3 मैच के अंदर दूसरी बार 15 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 95 प्रतिशत से ज्यादा रन चौके-छक्के से बनाए। हालांकि, वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। क्रिस गेल के नाम यह रिकॉर्ड है। क्रिस गेल ने 30 गेंद पर 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ शतक जड़ा था।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फ्रेजर ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर इस फैसले को गलत साबित किया। उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने ल्यूक वुड के पहले ओवर में 19 रन ठोके। जसप्रीत बुमराह के ओवर में 15 रन ठोके। तीसरे ओवर में 12 रन ठोके। 14 गेंद पर उन्होंने 46 रन ठोक दिए थे।

Advertisement

15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया

फेजर ने चौथे ओवर में 12 रन ठोके। उन्होंने पीयूष चावला को छक्का ठोककर 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 15 गेंद पर अर्धशतक ठोका था। वह टी20 क्रिकेट में 15 या इससे कम गेंद पर दो बार अर्धशतक ठोकने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उनसे पहले आंद्रे रसेल और सुनील नरेन ने ऐसा किया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। पृथ्वी शॉ की जगह अभिषेक पोरेल ने जैक फेजर मैक्गर्क के साथ ओपनिंग की। अभिषेक ने पावरप्ले में फेजर को खूब स्ट्राइक पर रखा। दिल्ली को इसका फायदा मिला। दिल्ली ने 6 ओवर में 92 रन ठोक दिए। वह 27 गेंद पर 6 छक्के और 11 चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ 2014 में 87 रन बनाए थे। सनराइजर्स के ट्रेविस हेड ने दिल्ली के खिलाफ इसी साल 84 रन बनाए। फेजर ने मुंबई के खिलाफ 78 रन बनाए। डेक्कन चार्जर्स के लिए एडम गिलक्रिस्ट ने 2009 में 74 रन बनाए थे।

95 प्रतिशत से ज्यादा रन बाउंड्री से

फेजर ने मुंबई के खिलाफ 84 में से 80 रन चौके-छक्के की मदद से बनाए। उन्होंने 95.23 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए। सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने 65 में से 62 रन बाउंड्री से बनाए थे। उन्होंने 95.38 प्रतिशत रन चौके-छक्कों से बनाए थे। सुरेश रैना के नाम एक पारी में चौके-छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 96.55 प्रतिशत रन बाउंड्री से बनाए थे।

Advertisement
Tags :
Cricket NewsDC vs MIIPL 2024
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।