होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL Playoff Chances: मुंबई बाहर, बेंगलुरु-पंजाब में से किसका बोरिया-बिस्तर होगा पैक; ये है प्लेऑफ का पूरा गणित

IPL Playoffs 2024 Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स का नेट रनरेट सनराइजर्स हैदराबाद से करारी हार के बाद गिरकर -0.769 हो गया है। उसके दो मैच शेष हैं। हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतना भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं हो।
Written by: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 10:00 IST
RCB playoff chances in hindi: बेंगलुरु ने लगातार 3 जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। (फोटो- IPL)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में 57 मैच हो गए हैं, लेकिन अबतक प्लेऑफ की एक भी सीट कंफर्म नहीं हुई है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI)रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मंगलवार (8 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)को हराया और मुंबई बाहर हो गई। आईपीएल 2024 के 58वें मैच के बाद यानी 9 मई को दूसरी टीम बाहर हो जाएगी। पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच यह मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

हैदराबाद को लखनऊ के खिलाफ बड़ी जीत से मिलेगा फायदा

12 मैचों में 14 अंक और नेट रनरेट -0.065 से 0.406 पहुंचने के साथ सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष चार में जगह बनाने के करीब पहुंच गया है। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच जीतने पर उसके 18 हो सकते हैं। इससे प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी। 18 अंक होने पर वह शीर्ष 2 में भी हो सकती है।

Advertisement

क्या लखनऊ लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में जगह बना पाएगा?

लखनऊ का नेट रनरेट हैदराबाद से करारी हार के बाद गिरकर -0.769 हो गया है। उसके दो मैच शेष हैं। हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच जीतना भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पर्याप्त नहीं हो। क्योंकि अंक तालिका में उनसे ऊपर की चार अन्य टीमें 16 या अधिक अंक हो सकते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 18 तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement

गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति?

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में से किसी एक का 14 अंक होगा। दोनों में एक टीम गुरुवार (9 मई) को प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक होने के साथ 12 अंक पर क्वालिफिकेशन की संभावना खत्म हो गई। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच है। दोनों टीमों के 12-12 अंक हैं। इनमें से एक टीम का 14 अंक होना तय है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के 16-16 और सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हैं। ऐसे में 12 अंक पर क्वालिफाई नहीं हो पाएगा। गुजरात टाइटंस के भी तीनों मैच जीतने के बाद 14 अंक ही होंगे। उसका नेट रनरेट सबसे खराब -1.320 है। एक मैच हारते ही उसका पत्ता साफ हो जाएगा।

Advertisement
Tags :
IPL 2024Mumbai IndiansPunjab KingsRoyal Challengers Bangalore
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।