होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: टूटेगा एक सीजन में सर्वाधिक छक्कों का रिकार्ड, लगातार तीसरी बार 1000 से ज्यादा सिक्स लगे

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उसने 130 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 23:34 IST
ट्रेविस हेड (Source- AP Photo)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में बुधवार (8 मई) को 1000 छक्के पूरे हो गए। लगातार तीसरे सीजन 1000 से ज्यादा छक्के लगे हैं। इस सीजन सबसे कम गेंदों पर 1000 छक्के लगे हैं। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड 2023 में बना था। कुल 1124 छक्के लगे थे। आईपीएल 2024 में अभी 17 मैच बाकी हैं, ऐसे में यह रिकॉर्ड टूटा है या नहीं देखने वाली बात होगी।

आईपीएल 2022 में 1062 छक्के लगे थे। यह रिकॉर्ड प्लेऑफ से पहले ही टूट सकता है। आईपीएल 2024 में 2023 के मुकाबले 100 छक्के लगने में 2311 गेंद कम लगी हैं। 2022 से 3190 गेंद कम लगी हैं। आईपीएल 2024 में 13079 गेंद पर 1000 छक्के पूरे हुए। आईपीएल 2023 में 15390 और आईपीएल 2022 में 16269 गेंद लगी थीं।

Advertisement

आईपीएल 2024 हैदराबाद ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उसने 130 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स दूसरे नंबर पर है। उसने 120 छक्के लगाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 116 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस ने भी 116 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 114 छक्के लगाए हैं।

कुल 13 बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा छक्के लगाए हैं

आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने 95, राजस्थान रॉयल्स ने 94, चेन्नई सुपर किंग्स ने 82, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 78 और गुजरात टाइटंस ने 54 छक्के लगाए हैं। बल्लेबाजों की बात करें तो सुनील नरेन ने 32 छक्के ठोके हैं। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 छक्के ठोके हैं। यह आईपीएल 2024 के 57 वें मैच की दूसरी पारी से पहले के आंकड़े हैं। मैच के बाद क्लासेन नंबर-1 भी हो सकते हैं। कुल 13 बल्लेबाजों ने 20 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
IPL 2024Lucknow SupergiantsSunrisers Hyderabad
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।