होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

LSG की शर्मनाक हार टीम मालिक को नहीं हुई बर्दाश्त, मैदान पर किए केएल राहुल से सवाल-जवाब; देखें VIDEO

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से मात मिली।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Riya Kasana
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 09:23 IST
लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयंका और कप्तान केएल राहुल
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को बुधवार को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के 57वें मैच में लखनऊ को 10 विकेट से मात दी। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और गेंदबाज हैदराबाद की सलामी जोड़ी के आगे बेबस नजर आए। इस हार से लखनऊ के टीम मालिक संजीव गोयंका भी काफी नाराज दिखाई दिए।

टीम मालिक ने जाहिर की नाराजगी

सोशल मीडिया पर संजीव गोयंका का वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनकी नाराजगी साफ नजर आ रही है। वह केएल राहुल से बात करते दिखाई दिए। गोयंका क्या कह रहे थे यह तो वीडियो में सुनाई नहीं दिया लेकिन उनके चेहरे के भाव देखकर उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा था। राहुल उन्हें कुछ बताते हैं लेकिन इससे भी संजीव गोयंका की नाराजगी कम नहीं होती। वह राहुल के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे।

Advertisement

हेड कोच जस्टिन लेंगर ने भी की बात

कुछ समय बाद टीम के हेड कोच जस्टिन लेंगर भी टीम मालिक के पास पहुंचें। गोयंका ने उनसे भी बात की। जब दोनों आपस में बात कर रहे थे तो केएल राहुल वहां से चले गए। उनके चेहरे पर काफी निराशा दिखाई दे रही थी। फैंस को यह वीडियो पसंद नहीं आई। उन्हें लगा कि केएल राहुल के साथ गलत हुआ है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने हासिल किया लक्ष्य

सनराइजर्स हैजराबाद को 166 रनों का लक्ष्य मिला था। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। जीत के लिये 166 रन का लक्ष्य सनराइजर्स ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये हासिल कर लिया।

Advertisement

हेड 30 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें आठ चौके और आठ छक्के शामिल थे। वहीं शर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 75 रन बनाये। उन्होंने आठ चौके और छह छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। मुंबई प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम है।

Advertisement
Tags :
KL RahulLucknow Supergiants
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।