होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: लखनऊ की प्लेइंग 11 में बीच मैच में बदलाव, इम्पैक्ट प्लेयर नहीं इस नियम के चलते युद्धवीर चरक खेले

किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगती है तो कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दूसरे प्लेयर को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | Updated: May 05, 2024 22:07 IST
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम। (फोटो - IPL)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में रविवार (5 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में बगैर इम्पैक्ट प्लेयर के इस्तेमाल के बीच मैच में बदलाव हुआ। इसका कारण मोहसिन खान के सिर में चोट लगना था। किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगती है तो कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दूसरे प्लेयर को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है। इसी नियम के चलते युद्धवीर सिंह चरक को मोहिसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लिया।

मैच के दौरान किसी खिलाड़ी को सिर पर चोट लगने के बाद कनकशन टेस्ट होता है। फीजियो यह टेस्ट लेता है। अगर खिलाड़ी असहज महसूस करता है, तो उसकी जगह किसी और खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह मिलती है। इसका इम्पैक्ट प्लेयर नियम से कोई संबंध नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी इस नियम का इस्तेमाल होता है।

Advertisement

युद्धवीर दूसरे कनकशन सब्स्टीट्यूट बने

आईपीएल इतिहास में युद्धवीर दूसरे कनकशन सब्स्टीट्यूट बने। विष्णु विनोद ने पिछले साल दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में इशान किशन की जगह ली थी। कोलकाता के खिलाफ युद्धवीर सिंह चरक ने 2 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। उन्होंने पहली ही गेंद पर अंगकृष रघुवंशी को पवेलियन भेजा। 26 गेंद पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। मोहसिन खान 12वें ओवर में चोटिल हुए।

सुनील नरेन का कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए मोहसिन खान

रवि बिश्नोई के ओवर में मोहसिन थर्ड मैन पर तैनात थे। सुनील नरेन ने ऑफ साइड में शॉट खेलने के लिए बल्ला चलाया। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और मोहिसन की दाईं ओर गई। उन्होंने कैच लेने के लिए बेहतरीन प्रयास किया। फुल लेंथ डाइव लगाई। इस चक्कर में उनका चेहरा जमीन पर खूब तेज लगा। इसके बाद वह गाल पकड़कर मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने 2 ओवर में 28 रन दिए।

Advertisement
Tags :
IPL 2024Kolkata Knight RidersLucknow Super Giants
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।