होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: केकेआर को हराकर शशांक सिंह बने शाहरुख खान, खास अंदाज में ईडन गार्डन को दिया धन्यवाद

पंजाब किंग्स की टीम ने शुक्रवार को 262 रनों का ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Riya Kasana
नई दिल्ली | Updated: April 27, 2024 12:05 IST
शशांक सिंह। (फोटो - PTI)
Advertisement

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को केकेआर को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पंजाब ने ईडन गार्डन के मैदान पर 262 रन का ऐतिहासिक स्कोर चेज किया। इस जीत में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और भारतीय युवा खिलाड़ी शशांक सिंह का अहम रोल रहा। शशांक ने अपनी टीम को जीत दिलाकर कोलकाता को उनके मालिक शाहरुख खान के अंदाज में शुक्रिया कहा।

शशांक सिंह ने खेली धुआंधार पारी

शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 68 रन की धुआंधार पारी खेली। इस पारी में 2 चौके और 8 छक्के लगाए। शशांक सिंह ने बेयरस्टो को साथ नाबाद साझेदारी की। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शशांक शाहरुख खान के अंदाज में नजर आए।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने शेयर किया वीडियो

पंजाब किंग्स ने वीडियो शेयर किया है जिसमें शशांक सिंह अपनी बांहें खोलकर शाहरुख खान की तरह पोज करते हैं। वह पोज करते हुए कहते हैं, 'थैंक्यू इडन गार्डन।'वीडियो के कैप्शन में भी पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान का लोकप्रिय डायलॉग लिखा है। उन्होंने किंग खान के कक..ककक..किरण की जगह शश..शशशा..शशांक लिखा है।

क्रिकेट बना बेसबॉल

टीम की जीत से कप्तान सैम करन बहुत खुश थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘बहुत सुखद। बहुत महत्वपूर्ण जीत, क्रिकेट बेसबॉल में बदल गया है, है ना? हम दो अंकों से खुश हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बतौर टीम हमारे कुछ हफ्ते मुश्किल रहे। स्कोर को भूल जाइये, हम इस जीत के हकदार थे।’’

Advertisement

Advertisement
Tags :
IPL 2024Kolkata Knight RidersPunjab Kings
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।