होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

IPL 2024: हेड-अभिषेक ने लखनऊ को कूटा, लेकिन मुंबई को लगी चोट; बने ये रिकॉर्ड्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 166 रन का टारगेट 62 गेंद रहते चेज कर लिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार 10 ओवर के अंदर 100 रन से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ।
Written by: खेल डेस्‍क | Edited By: Tanisk Tomar
नई दिल्ली | May 08, 2024 23:10 IST
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड। (फोटो - IPL)
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 57वें मैच पर बारिश का साया था। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार (8 मई) के मैच को धुलने का खतरा था। बरसात हुई, लेकिन चौकों-छक्कों की। आईपीएल में पहली बार 10 ओवर के अंदर 100 रन से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ।

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने लखनऊ के गेंदबाजों को कूटा। इसका दर्द हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) को हो रहा होगा।आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स् सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ मुंबई इंडियंस की उम्मीदें समाप्त हो गईं। वह एलिमिनेट हो गई। है। लखनऊ की टीम मैच जीतती तो हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम की उम्मीदें जिंदा रहती।

Advertisement

मुंबई कैसे हुई बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के 16-16 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हो गए हैं। मुंबई के 12 अंक ही हो पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 12-12 अंक हैं। लखनऊ और दिल्ली के बीच मैच बचा है। दोनों में से किसी एक टीम का 14 अंक होगा। ऐसे में मुंबई बाहर हो गई।

पहली बार 10 ओवर में चेज हुआ 100 रन से ज्यादा का टारगेट

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 166 रन का टारगेट 62 गेंद रहते चेज कर लिया। आईपीएल इतिहास में पहली बार 10 ओवर के अंदर 100 रन से ज्यादा का टारगेट चेज हुआ। इससे पहले 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 116 रन का टारगेट 11.3 ओवर में चेज किया था। डेक्कन चार्जर्स ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 155 रन का टारगेट 12 ओवर में चेज किया था।

Advertisement

आईपीएल में 10 ओवर के बाद सर्वोच्च स्कोर

हैदराबाद ने 10 ओवर में सर्वोच्च का स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उसके ही नाम था। उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी साल 4 विकेट विकेट पर 158 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट पर 148 रन बनाए थे। इसी मैच में मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट पर 141 रन बनाए थे।

Advertisement
Tags :
IPL 2024Lucknow SupergiantsMumbai IndiansSunrisers Hyderabad
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।