होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

म्यांमार में जारी गृह युद्ध से क्यों चिंता में भारत, सीमा पर हलचल पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'हम म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए अपना आह्वान दोहराते हैं।'
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
Updated: November 16, 2023 22:36 IST
भारत ने म्यांमार सीमा पर हलचल को लेकर जारी किया बयान (फोटो : AP)
Advertisement

भारत सरकार ने एक बयान जारी कर भारतीय सीमा के करीब म्यांमार की सेना और जुंटा विरोधी ताकतों के बीच झड़पों को लेकर गहराई से चिंता जाहिर की है। भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया,"हम अपनी सीमा के नजदीक ऐसी घटनाओं से बेहद चिंतित हैं। म्यांमार में मौजूदा स्थिति पर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है।" विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा हम हिंसा को खत्म करना चाहते हैं और बातचीत से मसला हल हो यह हमारी सोच है।"

क्यों बढ़ी है भारत की चिंता?

इस पूरे मामले में भारत की चिंता इसलिए भी बढ़ी है कि पूर्वोत्तर राज्यों शरणार्थियों के आने की सुगबुगाहट सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिकइस लड़ाई में 50,000 से अधिक नागरिक विस्थापित हुए हैं। रॉयटर्स के मुताबिक इससे पहले आज म्यांमार के सैन्य शासकों ने सभी सरकारी कर्मचारियों और सैन्य अनुभव वाले लोगों को आपात स्थिति में सेवा के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि म्यांमार के नागरिकों का भारतीय पक्ष में आना-जाना हुआ है इसलिए चिंता बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए भारत के हमने अपना मत सामने रखा है।

Advertisement

क्या बोले अरिंदम बागची?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "हम म्यांमार में शांति, स्थिरता और लोकतंत्र की वापसी के लिए अपना आह्वान दोहराते हैं, जब से मौजूदा संघर्ष शुरू हुआ है मुझे लगता है कि 2021 में म्यांमार में बड़ी संख्या में म्यांमार के नागरिक भारत में शरण ले रहे हैं। स्थानीय अधिकारी संबंधित पड़ोसी राज्य मानवीय आधार पर स्थिति को उचित रूप से संभाल रहे हैं।"

मामला क्या है?

भारत-म्यांमार सीमा पर म्यांमार सेना और सैन्य शासन का विरोध कर रहे बलों के बीच खतरनाक झड़पें जारी हैं। इन हालात में हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बॉर्डर के करीब दूसरी तरफ हालात अभी भी तनावपूर्ण है। विद्रोहियों ने कई जगह हमले किए हैं और सेना की चौकियों पर को अपने कब्जे में ले लिया है। यह युद्ध सत्ता संघर्ष का है। म्यांमार में सेना ने फरवरी 2021 में सरकार को हटाकर सत्ता कब्जा जमा लिया था। इसके बाद से म्यांमार में गृह युद्ध चल रहा है।

Advertisement
Tags :
IndiaMyanmar
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement