scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अरब महासागर में क्या कर रहे चीन और पाकिस्तान के युद्धपोत? कहीं खतरे की तो नहीं दे रहे आहट

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने जानकारी दी कि चीन और पाकिस्तान पहली बार एक साथ समुद्री गश्त कर रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
Updated: November 13, 2023 16:16 IST
अरब महासागर में क्या कर रहे चीन और पाकिस्तान के युद्धपोत  कहीं खतरे की तो नहीं दे रहे आहट
पाकिस्तान-चीन संबंध (फोटो : (Representational Image)
Advertisement

चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं के बीच शनिवार से अरब सागर में नौसेना युद्धाभ्‍यास शुरू हुआ है, जिसे एक हफ्ते तक चलाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह युद्धाभ्‍यास रणनीतिक तौर पर समुद्री मार्गों के साथ-साथ शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। इस अभ्यास में पनडुब्बी रोधी अभियान (Anti-Submarine Operations) भी शामिल है और यह 17 नवंबर को समाप्त होगा। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी डेली ने सोमवार को बताया कि अभ्यास के दौरान, चीन और पाकिस्तान पहली बार संयुक्त समुद्री गश्त करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद यह सवाल भी सामने आ रहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच जारी इस अभ्यास को लेकर भारत की क्या प्रातिक्रिया सामने आ सकती है और भारत के लिए क्या यह एक खतरे की आहट है?

Advertisement

पहली बार एक साथ चीन-पाकिस्तान अभियान

चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान ने जानकारी दी कि चीन और पाकिस्तान पहली बार एक साथ समुद्री गश्त कर रहे हैं। विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि चीनी और पाकिस्तानी नौसेनाओं के बीच यह अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त अभ्यास है क्योंकि दोनों देश रणनीतिक समुद्री मार्गों के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की संयुक्त सुरक्षा में अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

भारत के लिए चिंता की बात?

अब हम इस सवाल पर आते हैं कि क्या चीन-पाकिस्तान के बीच हिन्द महासागर में जारी नौसेना युद्धाभ्‍यास भारत के लिए चिंता का विषय है या नहीं? पिछले साल हिंद महासागर में कई चीनी निगरानी और समुद्र विज्ञान सर्वेक्षण जहाजों का भी पता चला है।

माना जाता है कि चीन अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाने के लिए इस तरह के अभ्यास करता रहा है। चूंकि भारत और चीन के बीच कई तरह के विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं और भारत के पाकिस्तान से कई मायनों में संबंध तीखे रहे हैं इसलिए यह भारत के लिए एक चर्चा का विषय हो सकता है। चीन को हिंद महासागर में परमाणु ऊर्जा से चलने वाली तेज आक्रमण पनडुब्बियों का संचालन करने के लिए भी जाना जाता है और भी कई तकनीकों के लिए चीन काफी मशक्कत कर रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो