होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

भारतीय कंपनियों पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान के साथ डील करने पर हुई कार्रवाई

अमेरिका ने इन कंपियनों को प्रतिबंधित करते हुए उनपर आरोप लगाया है कि ये सभी ईरान की मदद से यूक्रेन युद्ध में रूस की सहयोगी थी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 26, 2024 11:36 IST
अमेरिका ने भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन
Advertisement

अमेरिका ईरान के साथ कारोबार करने वाली एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों को प्रतिबंधित कर दिया है। अमेरिका द्वारा जिन कंपनियों पर बैन लगाया है उसमें तीन कंपनियां भारतीय हैं। अमेरिका द्वारा बैन की गई सभी कंपनियों पर आरोप है कि रूस-युक्रेन युद्ध में इन कंपनियों ने रूस की मदद के लिए ईरान की सहायता से ड्रोन भेजे थे। इसको लेकर अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के जांच में यह पता चला है कि जिन कंपनियों पर बैन लगाया गया है उन सभी कंपनियों ने ईरान के साथ मिलकर रूस के लिए डील में मदद की थी।

अमेरिका की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि ईरान द्वारा हुए इस डील में सहारा थंडर मुख्य कंपनी थी। इसी कंपनी ने ईरान के ड्रोन्स को अन्य देशों के साथ व्यापार करने में मदद की थी। वहीं इसी सहारा थंडर को सहायता पहुंचाने के आरोप में तीन भारतीय कंपनियों पर बैन लगाया गया है। जिसमें जेन शिपिंग, पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड हैं।

Advertisement

चीन, रूस, वेनेजुएला समेत कई देशों में बिक्री

इसके साथ ही सहारा थंडर को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि ये कंपनी ईरानी सैन्य यूनिट की एक बड़ी शिपिंग नेटवर्क वाली कंपनी है। जिसके मदद से ईरान अपने रक्षा और सशस्त्र बल के द्वारा पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, रूस, वेनेजुएला समेत कई देशों में अपने सामानों की बिक्री करता है।

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात से होता है इन कंपनियों का संचालन

भारत स्थित कंपनी जेन शिपिंग और पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सहारा थंडर के साथ कुक आइलैंड्स-ध्वजांकित जहाज सीएचईएम के साथ टाइम-चार्टर करार हुआ है। इन कंपनियों का संचालन और प्रबंधन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) द्वारा किया जाता है। अमेरिका की ट्रेजरी डिपार्टमेंट द्वारा बताया गया है कि साल 2022 में सहारा थंडर ने कई जहाजों को सीएचईएम भेजने के लिए उपयोग किया है। वहीं सीएचईएम की सहारा थंडर से संबधित जहाज की सेवाएं ईरान की अर्सांग सेफ ट्रेडिंग कंपनी द्वारा कराई गई हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsUSA
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।