scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Who is UK PM Wife: कौन हैं विक्टोरिया स्टार्मर? यूके के अगले प्रधानमंत्री की पत्नी, पेशे से हैं वकील

UK New PM Keir Starmer Wife, Victoria Starmer: ब्रिटेन में हुए चुनाव में लेबर पार्टी ने जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर अब नए प्रधानमंत्री बनेंगे। जिसके बाद पत्नी विक्टोरिया स्टार्मर ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी बनेंगी।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 16:26 IST
who is uk pm wife  कौन हैं विक्टोरिया स्टार्मर  यूके के अगले प्रधानमंत्री की पत्नी  पेशे से हैं वकील
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और उनकी पत्नी विक्टोरिया स्टार्मर
Advertisement

UK New PM Keir Starmer Wife, Victoria Starmer: ब्रिटेन में हुए चुनाव में लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर को बड़ी जीत मिली है। कीर स्टार्मर ने कंजर्वेटिव पार्टी के नेता और अभी तक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे ऋषि सुनक को हराया है।

Advertisement

ब्रिटेन के नियम की बात करें तो कीर स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका निवास स्थान लंदर शहर के वेस्टमिंस्टर में स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट होगा। पीएम कीर के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट में ही उनकी पत्नी विक्टोरिया स्टार्मर भी रहेंगी। यानी विक्टोरिया ब्रिट्रेन की फर्स्ट लेडी रहेंगी।

Advertisement

कीर के बारे में मीडिया और लोग बहुत कुछ कह रहे हैं उनको इस जीत की बधाई भी दे रहे हैं। लेकिन बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो उनकी पत्नी विक्टोरिया को जानते हैं। विक्टोरिया को उनके दोस्त प्यार से लेडी विक्टोरिया या लेडी विक से बुलाते हैं। वह कीर के इस पूरे चुनाव अभी अभियान से दूर रहीं। वह पार्टी के घोषणापत्र की लॉन्चिंग में भी कहीं नजर नहीं आई थी।

डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक विक्टोरिया स्टार्मर लंबे समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं नजर आई हैं। पिछले साल नवंबर में विक्टोरिया ने कीर के साथ बकिंघम पैलेस में आयोजित राजकीय डिनर में नजर आईं थीं।

रिपोर्ट में विक्टोरिया को लेकर बताया गया है कि वह अपने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसा करती हैं। ये जानकारी उनकी पार्टी के रिपोर्ट में पार्टी के सूत्रों से बताई गई थी। विक्टोरिया और कीर के दो बच्चे हैं। एक 15 वर्षीय बेटा और दूसरी 13 वर्षीय बेटी। उनके बच्चों का नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार उनके बेटे का नाम टोबी है। वहीं अभी तक उनकी बेटी का नाम पता नहीं चला है। कीर ने विक्टोरिया को लेकर पिछले महीने ही इस बात की ओर इशारा किया था कि विक्टोरिया शुरू से ही नहीं चाहती थीं कि वह पॉलिटिशियन बनें।

Advertisement

कीर और विक्टोरिया की पहली मुलाकात

साल 2020 में कीर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी मुलाकात अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ एक साल 2000 में प्रैक्टिशनर वकील के तौर पर हुई थी। हालांकि उनकी पहला संपर्क एक अजीबोगरीब फोन कॉल के जरिए हुए था। फोन काल्स के दौरान विक्टोरिया ने कीर को धमकाते हुए कहा था कि वो अपने आप को समझता क्या है और फोन रख दिया था। हालांकि इसके बाद कीर बिना झिझके विक्टोरिया को कैमडेन के एक पब में डेट करने के लिए आमंत्रित किया था। और फिर दोनों ने साल 2007 में शादी कर ली। दोनों पेशे से वकील हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो