होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

UK Elections 2024: यूके में इस बार कितने भारतीय मूल के लोग जीते चुनाव? शिवानी राजा, नवेंदु मिश्रा, प्रीत कौर सहित इन नेताओं ने रचा इतिहास

UK Elections Result: रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार भारतीय मूल के सांसदो की संख्या पिछली बार से ज़्यादा हो सकती है। इस आम चुनाव में 680 सीटों में से 107 ब्रिटिश-भारतीय उम्मीदवार मैदान में थे। 
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: July 05, 2024 14:35 IST
भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने की है जीत दर्ज (Photo : Profiles X)
Advertisement

ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने 14 साल से सत्ता पर काबिज कंजरवेटिव पार्टी को UK Elections 2024 में मात दे दी है। अब  तक कीर स्टारमर (Keir Starmer) की लेबर पार्टी (Labour Party ) को 33.9  प्रतिशत वोट शेयर के साथ 410 सीटें मिल चुकी हैं। जबकि ऋषि सुनक और उनकी पार्टी 119 सीटों के साथ काफी पीछे सिमट चुकी है। कुल बहुमत के लिए 326 सीटों की आवश्यकता होती है।  अब जल्द ही कीर स्टारमर (Keir Starmer)  ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

 भारत में ऋषि सुनक की चर्चा उनके यहां से संबंध होने के कारण भी रही है लेकिन इसके अलावा कई भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिकों ने आम चुनाव में जीत हासिल की है। इस आर्टिकल में ऐसे ही लोगों की जानकारी साझा कर रहे हैं। 

Advertisement

इस बार हाउस ऑफ कॉमन्स में पिछली बार से ज़्यादा होगी भारतीय मूल के सांसदों की संख्या 

लेबर पार्टी ने हाउस ऑफ कॉमन्स में 326 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कीर स्टारमर नए प्रधानमंत्री बनेंगे। ऋषि सुनक समेत मौजूदा संसद में 15 भारतीय मूल के सांसद (एमपी) थे। इनमें लेबर पार्टी से आठ और कंजर्वेटिव पार्टी से सात सांसद शामिल थे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस बार भारतीय मूल के सांसदो की संख्या पिछली बार से ज़्यादा हो सकती है। इस आम चुनाव में 680 सीटों में से 107 ब्रिटिश-भारतीय उम्मीदवार मैदान में थे। 

वह भारतीय मूल के नागरिक जो जीते हैं चुनाव

ऋषि सुनक: 

Advertisement

मौजूदा प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड की सीट पर जीत हासिल की है। हालांकि उन्हें पिछली बार से कम वोट मिले हैं लेकिन वह अपनी जीत बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। 

शिवानी राजा:

कंजरवेटिव पार्टी की नेता शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट से जीत हासिल की है। उनका मुकाबला पूर्व सांसद रहे क्लाउड वेब और कीथ वाज़ जैसे दिग्गजों से था, जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। शिवानी राजा का जन्म लीसेस्टर में ही हुआ था, उनकी पढ़ाई  हेरिक प्राइमरी, सोअर वैली कॉलेज, वायगेस्टन और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कॉलेज से हुई। 

कनिष्क नारायण:

लेबर पार्टी के नेता कनिष्क नारायण वेल्श से चुनाव जीतकर आने वाले अल्पसंख्यक पृष्ठभूमि के पहले सांसद बन गए हैं। नारायण ने पूर्व वेल्श सेक्रेटरी अलुन केर्न्स को हराया है। उनका जन्म भारत में हुआ था और 12 साल की उम्र में वह कार्डिफ चले गए थे।

सुएला ब्रेवरमैन:

कंजरवेटिव पार्टी की नेता सुएला ब्रेवरमैन ने फेयरहैम और वाटरलूविल सीट से जीत हासिल की है। वह ऋषि सुनक सरकार में मंत्री थी लेकिन उन्हे पद से हटा दिया गया था। प्रधानमंत्री सुनक को चुनौती देने के बाद उन्हें गृह सचिव के पद से भी हटा दिया गया था।

प्रीत कौर गिल

लेबर पार्टी की उम्मीदवार प्रीत कौर गिल बर्मिंघम एजबेस्टन सीट से चुनाव जीत गई हैं। उनके सामने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार अश्विर संघा थे। इन उम्मीदवारों के अलावा और भी ऐसे कई उम्मीदवार दोनों ही दलों से हैं जिन्हें चुनाव में जीत मिली है।

Advertisement
Tags :
BritainRishi Sunakunited kingdom
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement