होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

ताइवान के इलाके में घुमते मिले 27 चीनी विमान और 7 समुद्री जहाज, रक्षा मंत्रालय ने चीन की हरकत का किया खुलासा

China-Taiwan Conflict: ताइवान ने चीनी सेना की हरकत का खुलासा करते हुए कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य इलाके में चीनी सैन्य विमान घुमते नजर आएं हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | May 16, 2024 09:28 IST
China-Taiwan Conflict: ताइवान ने चीनी सेना की हरकत का खुलासा करते हुए कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य इलाके में सैन्य विमान घुमते नजर आएं हैं।
Advertisement

चीन-ताइवान बढ़ते विवाद के बीच बीते गुरुवार को ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास 27 चीनी विमान और सात समुद्री विमानों के होने की जानकारी मिली है। इसकी जानकारी ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने देते हुए बताया कि चीन के 19 विमान ताइवान जलडमरूमध्य के इलाके में प्रवेश किया।

इस मामले में ताइवानी सशस्त्र बलों ने प्रतिक्रिया दी कि बीते गुरुवार को सुबह 6 बजे तक ताइवान के आसपास 27 PLA चीनी विमान और 7 PLAN समुद्र जहाज का पता चला। जो ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के इलाके में प्रवेश कर गए।

Advertisement

इस मामले को लेकर ताइवान समाचार की रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के दौरान ताइवान के इलाकों में चीन की गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिली है। वैसे भी चीन और ताइवान का विवाद लंबे समय से बना हुआ है। चीन इस द्वीपीय देश ताइवान को अपना विद्रोही राज्य मानता है। इसके साथ ही चीन बलपूर्वक इस बात को कहता है कि यह देश चीन का ही हिस्सा है। वहीं अपनी जमीन के साथ इसको जोड़ने की कोशिश करता रहता है।

सैन्य गतिविधि को लेकर ताइवान कई बार लगा चुका है आरोप

पिछले कुछ वर्षों में चीनी सैन्य गतिविधियां ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा से ताइवान की ओर देखा जा चुका है। चीन की इस गतिविधियों में विमान, ड्रोन और गुब्बारों की पहचान की गई है। 2020 से ताइवान के इलाकों में चीनी सैन्य विमान और नौसैनिक जहाजों की संख्या में लगातार वृद्धि करते हुए ग्रे जोन बढ़ा दिया था।

2022 के बाद चीन ने भेजे अपने विमान

ताइवान जलडमरूमध्य के मध्य तक को ताइवान अपना क्षेत्र मानता है। ये दोनों देशों के बीच गुप्त सीमा के रूप में काम करती रही है। लेकिन अगस्त 2022 में संयुक्त राज्य अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी के  ताइवान के दौरे पर आने के बाद से चीनी सेना ने ताइवान जलडमरूमध्य के इलाके को स्वतंत्र क्षेत्र मानते हुए विमान, युद्धपोत, ड्रोन और जहाज भेजता रहा है। इस मामले को लेकर ताइवान की राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस महीने अब तक 126 चीनी सैन्य विमान और 62 नौसैनिक जहाजों को इस इलाके में ट्रैक किया गया है। 

Advertisement
Tags :
International News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement