scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रूस ने फिर किया यूक्रेन के ठिकानों पर हमला, 'हैरी पॉटर कैसल' तबाह, 5 की मौत

रूस ने यूक्रेन के ओडेसा स्थित हैरी पॉटर कैसल पर हमला किया है। जिसकी वजह से ये फेमस बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | May 01, 2024 09:24 IST
रूस ने फिर किया यूक्रेन के ठिकानों पर हमला   हैरी पॉटर कैसल  तबाह  5 की मौत
Harry Potter Castle: रूस ने यूक्रेन के हैरी पॉटर कैसल पर हमला किया है।
Advertisement

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है। इस बार रूस ने यूक्रेन के ओडेसा स्थित मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल को निशाना बनाया है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

Advertisement

यूक्रेन और रूस के बीच स्थित काला सागर के ओडेसा बंदरगाह पर रूस की ओर से हमला किया गया है। इस खबर की पुष्टि यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा की गई है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने इसको लेकर बताया कि रूस की ओर से समुंद्र के किनारे एक के बाद एक कई धमाके हुए। इस हमले में ओडेसा की मशहूर इमारत हैरी पॉटर कैसल भी तबाह हो गया। इस दौरान कई शैक्षणिक संस्थान पर भी हमला हुआ। हमले की वजह से कैसल से आग की लपटें बाहर तक देखने को मिल रही थी। उस बिल्डिंग में मौजूद सामान भी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।

Advertisement

घायलों में दो बच्चे और गर्भवती महिला शामिल

इस हमले में हैरी पॉटर कैसल के अलावा इलाके में स्थित 20 से अधिक मकानों को भी नुकसान पहुंचा। जिसके बाद वहां रह रहे लोगों के लिए स्थिति और गंभीर हो गई है। वहीं इस हमले में प्रयोग हुए युद्ध मैटेरियल की बात करें तो ये सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लघंन करते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार घायलों में दो बच्चे और गर्भवती महिला भी है। जो मानवता को शर्मसार करने वाला है।

रूस ने यूक्रेन के अटैक को रोका

Advertisement

वहीं रूस के अधिकारियों ने ये भी दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा क्रीमिया में किए गए बड़े मिसाइल अटैक और ड्रोन हमले को रोकने में सफलता मिली। जबकि एक रूसी ब्लॉगर्स ने यह भी दावा किया कि हमले होने वाले इलाकों में मुख्य रूप से हवाई क्षेत्र शामिल थे। ये इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि क्रीमिया को रुस से जोड़ने वाले मुख्य पुल को बंद कर दिया और जब बाद में खोला गया तो भी कई चुनौतियां देखने को मिलीं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो