होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

गर्लफ्रेंड का बर्गर खाया तो दोस्त को मार दी गोली, एक के पिता जज और दूसरे के SSP, पुलिस के भी छूटे पसीने

जांच के बाद जांच अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें अपराध के लिए पुलिस अधिकारी के बेटे को जिम्मेदार ठहराया गया है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: April 26, 2024 19:40 IST
पाकिस्तान में बर्गर बना हत्या की वजह (Photo : PTI)
Advertisement

पाकिस्तान में एक बर्गर दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष की वजह बन गया। बात इतनी ज़्यादा बढ़ गयी कि एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पाकिस्तानी एआरवाई न्यूज ने बुधवार को बताया कि कराची में 8 फरवरी यह घटना हुई। जब एक दोस्त ने अपने दोस्त को सिर्फ इसलिए मार डाला कि उसने उसकी प्रेमिका का बर्गर खा लिया था। यह मामला डिफेंस एरिया पेश आया है। पुलिस ने मामले की जांच कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ सत्र न्यायाधीश के बेटे अली कीरियो अपने दोस्त दानियाल के घर पहुंचा था। दानियल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीरबहार का बेटा है। पूछताछ से पता चला कि दानियल ने उस दिन अपनी प्रेमिका शाज़िया को भी अपने घर बुलाया था।

Advertisement

इस मौके अली और अहमर भी मौजूद थे। दानियाल ने अपने और शाजिया के दो बर्गर ऑर्डर किए। दानियल और अली के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ जब अली ने शाजिया के बर्गर का एक हिस्सा जबरन खा लिया। जब दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा तो दानियल ने वहीं मौजूद एक गार्ड की राइफल से अली पर हमला कर दिया। अली बुरी तरह घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने अली को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का क्या कहना है?

जांच के बाद जांच अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है। जिसमें अपराध के लिए पुलिस अधिकारी के बेटे को जिम्मेदार ठहराया गया है। एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी दानियाल नजीर को फिलहाल हिरासत में लिया गया है और अदालत में मुकदमे का इंतजार किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कराची में लगातार ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दानियाल को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा और सभी से पूछताछ कर ली गई है।

Advertisement
Tags :
burgerPakistan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।