scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लंदन मेयर चुनाव में भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर, पाकिस्तानी सादिक खान को चुनौती दे रहे भारत के तरुण गुलाटी

लंदन मेयर चुनाव में पाकिस्तानी मूल के सादिक खान और भारतीय मूल के तरुण गुलाटी प्रत्याशी हैं। दोनों के बीच चुनावी जंग काफी रोचक बताई जा रही है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 02, 2024 13:01 IST
लंदन मेयर चुनाव में भारत पाकिस्तान के बीच कड़ी टक्कर  पाकिस्तानी सादिक खान को चुनौती दे रहे भारत के तरुण गुलाटी
london mayoral election
Advertisement

आज लंदन में मेयर के लिए चुनाव हो रहा है। दो मई को हो रहे इस चुनावी रण में कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं इस चुनाव में भारत के तरुण गुलाटी और पाकिस्तान के सादिक खान भी भाग ले रहे हैं।

Advertisement

वैसे तो हर बार लंदन में मेयर का चुनाव होता है। लेकिन इस बार यह चुनाव काफी रोचक हो गया है। क्योंकि एक तरफ जहां पाकिस्तानी मूल के लंदन के मौजूदा मेयर सादिक खान चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मूल के तरुण गुलाटी सादिक के सामने जोरदार चुनौती पेश कर रहे हैं।

Advertisement

पाकिस्तानी मूल के सादिक हैं लंदन के मौजूदा मेयर

पाकिस्तानी मूल के सादिक खान लंदन के मौजूदा मेयर हैं। उनको चुनौती भारतीय मूल के तरुण गुलाटी से मिल रही है। गुलाटी ने इस चुनाव में सादिक पर खूब निशाना साधा है। गुलाटी का कहना है कि लंदन के लोग ये मान रहे हैं कि सादिक खान अपना जनाधार खो दिया है। तरुण भारतीय मूल के हैं तो इसलिए उनको लंदन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों का वोट मिलने की पूरी उम्मीद है। तरुण का इसको लेकर कहना है कि उनके पास भारतीय मूल के लोगों की दुआएं हैं। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंदन में कुल 60 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर ताल ठोक रहे गुलाटी

Advertisement

वहीं लंदन मेयर चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों की बात करें तो कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें एक तरफ मौजूदा मेयर सादिक खान लेबर पार्टी की ओर से तो कंजरवेटिव पार्टी की ओर से सुजन हॉल, जबकि ग्रीन पार्टी की ओर से जो गार्बेट, वहीं लिबरल डेमोक्रेट्स से रॉ ब्लैकी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भारतीय मूल के तरुण गुलाटी ताल ठोक रहे हैं। जबकि श्माम बत्रा नाम के भी एक और भारतीय उम्मीदवार इस चुनाव में हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो