scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

HIV पॉजिटिव सेक्स वर्कर के थे 200 क्लाइंट? पता चलने पर पुलिस ने लोगों से की यह अपील

महिला का नाम लिंडा लेकेसी है। जिसने जनवरी से मई, 2022 तक पांच महीने तक कई ग्राहकों के साथ यौन संपर्क बनाए रखा। यह लगभग उसी समय हो रहा था जब वह एचआईवी पॉजिटिव थी, यह महिला को टेस्ट कराने के बाद पता चला।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: May 20, 2024 16:53 IST
hiv पॉजिटिव सेक्स वर्कर के थे 200 क्लाइंट  पता चलने पर पुलिस ने लोगों से की यह अपील
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। (Photo : Reuters)
Advertisement

अमेरिका के ओहियो में एक सेक्स वर्कर ने एचआईवी पॉजिटिव होते हुए 200 से ज़्यादा लोगों से संपर्क बनाया। अब पुलिस ने उन लोगों के नाम एक नोटिस जारी किया है जो महिला के संपर्क में आए थे। पुलिस ने कहा है कि वे सामने आएं और अपना टेस्ट कराएं।

Advertisement

रिपोर्ट्स  में आगे कहा गया है कि महिला का नाम लिंडा लेकेसी है। जिसने जनवरी से मई, 2022 तक पांच महीने तक कई ग्राहकों के साथ यौन संपर्क बनाए रखा। यह लगभग उसी समय हो रहा था जब वह एचआईवी पॉजिटिव थी, महिला को यह बात टेस्ट कराने के बाद पता चली।

Advertisement

क्या जानकारी सामने आई है?

लिंडा लेकेसी ने इन लोगों के साथ संपर्क मारिएटा में मार्केट स्ट्रीट के आसपास के इलाकों में बनाए। मारिएटा वर्जीनिया की बॉर्डर  पर दक्षिण-पूर्व ओहियो में एक छोटा शहर है। अब पुलिस उन लोगों की तलाश में जुटी हुई है जो महिला से संपर्क में आए थे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने एक बयान जारी किया है और कहा है कि ऐसे लोग जो महिला के संपर्क में आए थे वह खुद आगे आएं और अपना टेस्ट कराएं ताकि यह समस्या से बहुत ज़्यादा ना बढ़े। मैरिएटा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो उसके साथ रहा हो उसे ईमानदारी से आगे आना चाहिए।

एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) एक महामारी है और इसे बहुत खतरनाक भी माना जाता है। एचआईवी एक वायरस है जो कि हमारे इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है और इसे कमजोर कर देता है। हानिकारक एजेंट्स से लड़ने के लिए मानव के शरीर में प्राकृतिक रक्षा तंत्र होता है जिसे इम्यून सिस्टम कहते हैं। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम सफेद रक्त कोशिकाओं को इस्तेमाल करता है। इन कोशिकाओं की सतह पर एक ग्लाइकोप्रोटीन CD4 होता है। एचआईवी वायरस CD4 को कम करता है जिसकी वजह से एचआईवी इंफेक्शन होता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो