scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Gold Mines Collapsed In Kenya: केन्या में सोने की खदान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई लापता

Gold Mines Collapsed In Kenya: सोने की खदान ढहने की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है और अन्य लापता हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
Updated: May 25, 2024 16:52 IST
gold mines collapsed in kenya  केन्या में सोने की खदान ढहने से 5 लोगों की मौत  कई लापता
प्रतीकात्मक तस्वीर। (इमेज-एपी)
Advertisement

Gold Mines Collapsed In Kenya: उत्तरी केन्या में एक हादसा हो गया है। यहां पर खदान के ढहने से कम से कम पांच लोगों की मोत हो गई है। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने कहा कि कई लोग लापता हो गए हैं। हिलो आर्टिसानल खदान में पांच लोगों के शव मिले हैं। अभी तीन और लोग लापता हैं। उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

एक अधिकारी पॉल रोटिच ने कहा कि बचाव आर्टिसनल खदान में कई सारे लोग काम कर रहे थे। इसके बाद अचानक से खदान ढह गई और सारे लोग जिंदा ही दफन हो गए। पांच शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं, तीन अन्य लोगों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

Advertisement

सोने की खदान ढही

स्थानीय मीडिया ने शनिवार की सुबह बताया कि दो घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मार्सबिट काउंटी के कमिश्नर डेविड सरूनी ने बताया कि मूसलाधार बारिश होने की वजह से संकट बरकरार है। इसी के कारण यह खदान ढह गई। कई हफ्ते तक हुई लगातार बारिश के बाद देशभर में बाढ़ और लैंडस्लाइड में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। मार्च में इथियोपियाई बार्डर के पास खदान को बंद करने के बाद भी खुदाई का काम जारी है।

खनन के काम में लगे कई लोग

केन्या की खदानों में करीब 25000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। इनमें से 40 फीसदी महिलाएं हैं। खनन काम की वजह से कम से कम 800000 लोगों की आजीविका चल रही है। इथियोपिया के एक व्यक्ति ने बताया कि खनन का काम सबकुछ किस्मत का खेल है। कई लोग महीनों तक खुदाई करते हैं और कुछ ग्राम सोना हासिल कर पाते हैं। लेकिन सोने से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल भारी कर्ज को चुकाने के लिए करते हैं। इसकी वजह से वह खाली हाथ घर पर लौटते हैं।

अफ्रीका के कई देशों में सोने के भंडार हैं। यहां पर बड़ी मात्रा में सोने का खनन किया जाता है। इतना ही नहीं, गोल्ड सिटी ऑफ वर्ल्ड भी दक्षिण अफ्रीका में ही है। विटवासरसैंड नाम की यह खदान साउथ अफ्रीका के गौंटेंग में मौजूद है। यहां का सबसे बड़ा शहर जोहान्सबर्ग है। यहां के विशाल गोल्ड भंडार ने दुनिया के कुल सोने के उत्पादन का 40 फीसदी से ज्यादा उत्पादन किया है। कहा जाता है कि पहाड़ियों पर मौजूद जोहान्सबर्ग शहर को सोने के खानों की खुदाई के हिसाब से ही बसाया गया था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो