होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

62 विमानों और 27 नौसेना जहाजों के साथ चीन ने ताइवान को घेरा, आपसी तनातनी के बीच घुसपैठ की कोशिश

China-Taiwan Conflict: ताइवान ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन के 62 विमान और 27 नौसेना के जहाज ताइवान के इलाके मे युद्धाभ्यास कर रहे हैं।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: May 25, 2024 16:32 IST
China-Taiwan Conflict: ताइवान ने चीनी सेना की हरकत का खुलासा करते हुए कहा है कि ताइवान जलडमरूमध्य इलाके में सैन्य विमान घुमते नजर आए हैं।
Advertisement

चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से आपसी तनातनी चल रही है। इसी बीच शुक्रवार और शनिवार ये जानकारी मिली है कि चीन की सेना ने ताइवान में घुसपैठ की कोशिश की है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि चीन की नौसेना के 27 जहाज और 62 युद्धक विमान ताइवान सीमा के करीब आ गए थे।

ताइवान के जलडमरुमध्य की मध्य रेखा को पार करके चीनी विमान और चीन ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व इलाके में घुसे थे।

Advertisement

इस मामले को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ये दावा किया है कि ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य सीमा चीन-ताइवान के बीच एक जल संधि की अनौपचारिक सीमा है। इसी सीमा को पार करने को लेकर ताइवान ने चीन पर घुसपैठ करने की कोशिश की बात आरोप लगाया है।

ताइवान में 40 बार सैन्य विमान से हुई है घुसपैठ की कोशिश

Advertisement

इसके पहले भी चीन ताइवान की जलडमरूमध्य की मध्य सीमा को पार कर ताइवान की सीमा में प्रवेश किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की मानें तो 40 बार चीन सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों ने घुसपैस की कोशिश की है।

वहीं इस मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के इलाकों में चीन ने दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन ये सैन्य अभ्यास ताइवान की निगरानी के लिए शुरू किया है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताइवान जलडमरूमध्य और उसके आसपास के इलाकों में चीन और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सैन्य अभ्यास को लेकर चिंता जाहिर की।

चीन नहीं मानता ताइवान को अलग देश

मामला यहां से शुरू होता है कि चीन ताइवान को अपना अभिन्न भाग मानता है। जबकि ताइवान अपने को चीन का हिस्सा नहीं बल्कि खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। लेकिन दुनिया भर में चीन की धाक को देखते हुए केवल 10 देशों ने ही ताइवान को देश के रूप में मान्यता दी है।

Advertisement
Tags :
International News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement