scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

भारतीय सैनिकों के सामने पस्त हुए चीनी फौजी, मनोबल बढ़ाने के लिए अपनाया गया यह 'टोटका'

भारत के साथ झड़प के बाद चीन ने अपने सैनिकों की सैलरी में 40 फीसदी का इजाफा किया है।
Written by: न्यूज डेस्क
June 27, 2024 21:58 IST
भारतीय सैनिकों के सामने पस्त हुए चीनी फौजी  मनोबल बढ़ाने के लिए अपनाया गया यह  टोटका
चीनी आर्मी। (इमेज-एपी)
Advertisement

साल 2020 में चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में दुस्साहस करने की कोशिश की थी और बार्डर को क्रॉस करने का प्रयास किया, लेकिन भारत ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया था। चीन के सैनिकों के जख्म काफी गहरे थे। पैंगोंग त्सो झील के दक्ष‍िणी छोर पर भारतीय सेना ने पीएलए के अंदर इतना डर पैदा कर दिया था कि जो कभी अपनी बैरक से बाहर नहीं निकलती थी। वह आज चाहे जैसा भी मौसम हो एलएसी पर तैनाती के लिए मजबूर है। भारतीय सेना ने जहां पर चीन के सैनिकों को जख्म दिए थे, वहां पर अब बैंक्‍वेट हॉल बन गया है। चीन के सैनिक वहां पर अपनी शादियां कर रहे हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने एलएसी पर पेट्रोलिंग करने वाली जगह पर बैंक्वेट हॉल बना लिया है। इसी बैंक्वेट हॉल में दो सैनिकों ने अपनी शादी की है। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह जगह तकरीबन 18000 फिट से ज्‍यादा ऊंचाई पर है। यहां पर आम आदमी को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। कोई भी ज्यादा देर तक यहां पर टिक नहीं सकता है।

Advertisement

मानसिक दबाव झेल रहे चीनी सैनिक

    सूत्रों की मानें चीन यह सब इसलिए कर रहा है ताकि सेना के जवानों के हौसले बढ़ाए जा सके। बीते कुछ सालों में चीन के सैनिकों पर मानसिक दबाव ज्यादा बढ़ गया है। ड्रैगन अपनी आर्मी के जवानों को परेशान कर रहा है। इसमें अपने परिवार के लोगों से लंबे टाइम तक दूर रहना और सही समय पर छुट्टियां नहीं मिल पाना भी शामिल है। चीनी सैनिकों का धीरे-धीरे मोह भंग होता ही जा रहा है। वहीं, चीन अपनी सेना की ताकत में किसी भी तरह की कमी नहीं करना चाहता है। इसी वजह से सारी कोशिशों को अंजाम दे रहा है।

    चीन ने अपने सैनिकों की सैलरी में बढ़ोतरी की

    2020 में भारत के साथ झड़प होने के बाद चीन ने काफी कदम उठाए हैं। उसने अपने सैनिकों की सैलरी में करीब 40 फीसदी का इजाफा किया है। इतना ही नहीं, फाइटर पायलट और सबमरीन में तैनात जवानों की सैलरी इनसे ज्यादा बढ़ाई गई है। ड्रैगन ने सैनिकों को सेना में अपने परिवार के साथ रहने के लिए भी परमिशन दे दी है। चीन अपने सैनिकों से ज्यादा सेवाएं भी ले रहा है। बता दें कि चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी के तहत परिवार अपने बच्चों को सेना में भेजना नहीं चाहते हैं। इसी वजह से अब वन चाइल्ड पॉलिसी में भी बदलाव किया है। पहली बार है जब इतनी ऊंचाई पर चीन के सैनिकों ने शादी की है।

    Advertisement

    Advertisement
    Advertisement
    Tags :
    Advertisement
    Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
    ×
    tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो