scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

लंदन में स्टेशन के पास युवक ने तलवार से कई लोगों पर किया प्रहार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, शख्स गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी शख्स ने कई लोगों पर हमले किए और और दो अधिकारियों पर भी वार किया।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Mohammad Qasim
नई दिल्ली | Updated: April 30, 2024 18:02 IST
लंदन में स्टेशन के पास युवक ने तलवार से कई लोगों पर किया प्रहार  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो  शख्स गिरफ्तार
लंदन में शख्स ने तलवार से कई आम लोगों पर किया हमला (photo : Twitter)
Advertisement

पूर्वोत्तर लंदन में मंगलवार को एक शख्स ने कई लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स दी है। जानकारी के मुताबिक़ इस हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आतंकवाद से इसे जोड़कर दिखाने की बात को खारिज कर दिया है। एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक़ पूर्वोत्तर लंदन में हुए इस हमले में एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है।

Advertisement

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी शख्स ने कई लोगों पर हमले किए और दो अधिकारियों पर भी वार किया। पुलिस के उप सहायक आयुक्त एडे एडेलकन ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और आम लोग इससे काफी चिंतित हुए हैं, हम जांच कर रहे हैं लेकिन इसे आतंकवाद से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

घटनास्थल के दृश्य में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर सड़क पर घूमता दिख रहा है, जैसा कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। हैनॉल्ट ट्रेन स्टेशन के नजदीक इलाके में पुलिस को बुलाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ब्रिटेन के आंतरिक मंत्री जेम्स क्लेवरली ने एक्स पर कहा, "मुझे आज सुबह हैनॉल्ट स्टेशन पर हुई घटना के बारे में नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो प्रभावित हुए हैं।" लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि क्षेत्र में अतिरिक्त गश्ती दल तैनात किए जाएंगे।

मेयर ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "मैं पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हूं। एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्षेत्र को सुरक्षित कर दिया गया है। पुलिस इस घटना के संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त गश्ती दल होंगे। पुलिस ने इस मामले में बहुत तेजी से कार्रवाई की है इसके लिए हम सब उन्हें धन्यवाद देते है।"

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो