होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

ग्रीस में अब लोगों को सप्ताह में 6 दिन कहना होगा काम, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला

ग्रीस में सप्ताह में 6 दिन काम करने का नियम लागू हो गया है। सरकार के इस ऐलान पर मजदूर संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | July 05, 2024 13:20 IST
ग्रीस में अब 6 दिन काम करने का ऐलान
Advertisement

दुनिया में अभी ज्यादातर जगहों पर सप्ताह में 5 दिनों तक काम किया जाता है। इसको लेकर भी बहुत से देशों और मजदूर संघों ने आपत्ति दर्ज कराकर 4 दिन ही काम कराने की मांग की है। लेकिन इसी बीच ग्रीस सरकार ने 5 दिन को 4 दिन करने की बजाय 6 दिन काम करने का ऐलान किया है।

यूरोपीय देश ग्रीस ने कर्मचारियों के लिए एक कानून लागू किया है जिसमें कहा गया है कि अब देश में पांच दिन की बजाय 6 दिन काम करना होगा। इसको लेकर ग्रीस की सरकार ने कहा है कि इस बदलाव से देश के वृद्ध कर्मचारियों को मदद मिलेगी जबकि आर्थिक कमी को पूरा करने में भी इस नियम से कर्मचारियों को लाभ मिलने वाला है। वहीं ग्रीस के इस नियम की बात करें तो दुनिया में के अधिकांश देश बिल्कुल इसके अलग है। जहां ब्रिटेन, आइसलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों ने सत्पाह में चार दिन काम करने को लेकर ट्रायल भी किया है।

Advertisement

ग्रीस सरकार द्वारा लागू किया गया यह नियम औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों पर लागू होता है। इसके अलावा यह नियम उन सभी लोगों पर लागू होता है जो सप्ताह में सातों दिन नौकरी करते हैं साथ ही 24 घंटे की शिफ्ट में काम करते हैं। हालांकि ग्रीस के इस नियम में बताया गया है कि कोई भी कंपनी सिर्फ विशेष स्थिति में 6 दिन कार्य प्रणाली कर सकती है। इसके साथ ही ऐसी स्थिति में काम करने वाले कर्मचारियों को इसका अतिरिक्त पैसा मिलेगा। नियम के मुताबिक कर्मचारी को छठे दिन काम करने के लिए 40 फीसदी का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार ग्रीस में अच्छे और ट्रेंड कर्मचारियों की कमी हो गई है। जिस वजह से सरकार के लेबर मिनिस्टर निकी केरामेस ने कहा है कि सप्ताह में एक ज्यादा दिन कर्मचारियों की मांग को पूरा करेगा साथ ही उनको इसके बदले अधिक पैसा भी दिया जाएगा। हालांकि सरकार के इस नियम को लेकर ग्रीस के मजदूर संघ ने नाराजगी जताते हुए विरोध व्यक्त किया है। संघ का कहना है कि लगभग हर 5 में से 1 ग्रीस का नागरिक गरीब है।

Advertisement
Tags :
Labour Law
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement